छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क-9009867006
छत्तीसगढ़ रजक महासंघ प्रदेश पदाधिकारियों ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत
राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक(केराकत-जौनपुर) आदरणीय श्री दिनेश चौधरी जी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आगमन माना विमानतल हुआ जंहा छत्तीसगढ़ रजक समाज के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी और फूल मालाओ से स्वागत किया।
विमानतल से सीधे समाज के वरिष्ठ सदस्य ,पूर्व पार्षद व सरपंच एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्व.पंकज निर्मलकर जी के निवास पर पहुंच कर भावपूर्ण श्रंद्धाजलि अर्पित कर उनके मधुर जुझारू पन और समाज सेवा को याद किया। श्रीमती सुषमा पंकज निर्मलकर और सुपुत्र श्री विनय निर्मलकर को सांत्वना देकर ढाढ़स बधाया। इस अवसर पर श्री चूड़ामणि निर्मलकर (सदस्य भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण)श्री गोपीचंद बरेठ(अधिवक्ता)श्री राजा निर्मलकर(प्रदेश युवा अध्यक्ष) श्री बंशी कनौजे (प्रदेश अध्यक्ष संत गाडगे रजक सेना) श्री दिनेश निर्मलकर (प्रदेश प्रवक्ता) श्री उमाशंकर निर्मलकर(युवा प्रदेश अध्यक्ष संत गाडगे रजक सेना) श्री राजेन्द्र निर्मलकर राजू(प्रदेश महासचिव संत गाडगे रजक सेना) श्री चन्द्रनारायन निर्मलकर (संगठन सचिव) श्री ज्ञानेश्वर निर्मलकर (मीडिया प्रभारी) श्री पोषण निर्मलकर श्री मनसुख निर्मलकर आदि उपस्थित थे।


