जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह महिला ने पूर्ण रूप से शराब बंदी के लिए खोला मोर्चा



*छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट *
जनपद पंचायत करतला ग्राम पंचायत बुढ़िया पाली में
जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह बढ़िया पाली के महिलाओं ने
देर रात हुल्लड़ बाजी से इतने परेशान हैं कि शराब पीकर गाली देने से परेशान समिति के महिलाओं में एक बैठक हुआ और उसमें निर्णय लिया गया कि आज के बाद गांव में जो अवैध महुआ शराब बेचते या पीते पकड़े जाने पर सीधा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराने के लिए बैठक में निर्णय लिया गया जिससे गांव में शराब पीने वाले में हड़कंप मच गया


जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह के अध्यक्ष
ने बताया कि शराब पीने से और उनको देखकर छोटे छोटे बच्चों ने भी शराब पीने का शौक रखते हैं और बच्चे बहुत जल्द शराब पीने का आदी हो जाएंगे इस बात की बैठक लगातार दो दिनों से चल रहा था लेकिन आज फैसला लें ही लिया जिससे शराब पीने वाले में हड़कंप मचा हुआ है अगर कोई गांव में शराब बेचेगा और पी कर इधर-उधर घूमते हुए देखा तो कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी
ग्राम पंचायत बुढ़िया पाली सरपंच श्री हेम सिंह कंवर जी ने कहा महिला समिति का बहुत ही अच्छा कार्य है


बुढ़िया पाली ने ठाना है
शराब मुक्त गांव बनाना है
महिला समिति इस प्रकार है
अध्यक्ष श्रीमती सुखबाई कंवर
पार्वती कंवर श्रीमती जमुना देवी
बसंती यादव शिव कुमारी जज बाई भुनेश्वरी पैकरा मीना कंवर पार्वती कंवर शुक्रवारा बाई पीली बाई ललिता सुशीला गंगाबाई मेम बाई ताराबाई रंजना बाई जिला बाई छेदीन बाई चंद्रिका बाई श्रुति बाई वेद बाई
उमेंद्र बाई भूतपूर्व सरपंच
सभी ने बीड़ा उठाया और बुढ़िया पाली को नशा मुक्त कराने का इस कार्य में बुढ़िया पाली सरपंच श्री हेम सिंह कंवर जी का भरपूर सहयोग रहा

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !