रायपुर। रेडियो पर आज हमर ग्रामसभा कार्यक्रम का प्रसारण होगा। आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित इस कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव वाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं के पूछ प्रश्नों का उत्तर देंगे। यह कार्यक्रम का प्रसारण शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक होगा।
पंचायत मंत्री सिंहदेव कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।
रेडियो पर हमर ग्राम सभा का प्रसारण होगा आज
दिसंबर 13, 2020
Tags

