ग्राम नरतोरा में शीतकालीन कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

 

 छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर_रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006


छुरा ग्रामीण अंचल में इन दिनों कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जगह जगह किया जा रहा है और देखा जाए तो  गांवों का सबसे पसंदीदा खेल कबड्डी है ।


ग्राम नरतोरा में ग्रामवासियों का सहयोग से जय मां शीतला नवयुवक समिति ने रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन रखा गया था जिसमें क्षेत्र सहित आस पास से आये हुए टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला यंग स्टार कबड्डी दल ग्राम देवरी
 जिला -बालौद और 


ग्राम -पटेवा जिला गरियाबंद के मध्य खेला गया
जहां ग्राम देवरी जिला बालौद की टीम विजयी रही प्रतियोगिता का  प्रथम पुरस्कार 10,001 रुपए एवं शिल्ड सरपंच ग्राम पंचायत टोनहीडबरी हेमन्त ठाकुर द्वारा यंग युवा क्लब कबड्डी दल ग्राम -देवरी ,जिला बालोद को दिया गया, द्वितीय पुरस्कार7001रूपये जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तोकेश्वरी मांझी ग्राम- पटेला जिला गरियाबंद द्वारा दिया गया, तृतीय पुरस्कार5001रूपये एवं शिल्ड ग्राम- रोहिना फिंगेशवर को  आयोजक समिति द्वारा दिया गया, चतुर्थ पुरुस्कार 3001रूपये एवं शिल्ड उपसरपंच जगतू राम धुरूव ठाकुर दल कबड्डी दल ग्राम-मड़ेली को दिया गया, 


कबड्डी प्रतियोगिता का समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में   मुख्य अतिथि क्षेत्रीय   जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केशरी ध्रुव , जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू,छुरा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तोकेश्वरी मांझी, ग्राम पंचायत टोनहीडबरी सरपंच श्री हेमंत ठाकुर , पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष छुरा ब्लाक श्री उमेंद सिंह सोरी, एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसरपंच जगतू राम धुरूव, सरपंच ग्राम पंचायत सारागांव गोकुल कुमार ध्रुव, पूर्व सरपंच केंवटीझर जगन राम नेताम, पूर्व सरपंच टोनहीडबरी जीवराखन राम, राजिम विधानसभा एन एस यू आइ के युवा नेता पुनित राम ठाकुर, ग्राम पंचायत टोनहीडबरी पंच थानसिंह ध्रुव, गोमती यादव, रामसिंह, मितानिन बिठावनबाई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सीता बाई यादव अतिथि थे अतिथियों का स्वागत बाजे-गाजे एवं रंग गुलाल  के साथ समिति के सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने किया ।


कबड्डी प्रतियोगिता का समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सभी अतिथियों ने  संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किया जिससे  खिलाड़ियों का उत्साहित नजर आए
प्रतियोगिता में अपने खेल से आकर्षक प्रस्तुति देने वालों खिलाड़ियों को अतिथियों ने शील्ड,मेडल, पुरूस्कार से सम्मानित किया‌


 साथ ही साथ विजयी हुई टीमो को समिति द्वारा रखा गया प्रथम, दिव्तीय, तृतीय, चतुर्थ पुरुस्कार प्रदान किया गया ।


दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए
आयोजक समिति के अध्यक्ष‌ सगनू राम यादव, उपाध्यक्ष लव कुमार यादव, सचिव ओंकार यादव, कोषाध्यक्ष चेतन यादव, संरक्षक


हेमन्त सिन्हा, एवं जय मां शीतला नवयुवक कबड्डी दल के सदस्यों में कप्तान उकेश कुमार, उपकप्तान लीलाराम,तोलाराम, मुकुंद,राधे,गोलू,सोहन, भोलाराम,  शत्रुघ्न,गैंदराम ,बोस, लुक्का,कोमल सब्र, राजेश नेताम अपना महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई कबड्डी प्रतियोगिता का आनंद लेने  क्षेत्र वासियों, भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !