छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क-9009867006
*परमपूज्य संत गाडगे महाराज जी के पुण्यतिथि के अवसर पर गाडगे बाबा चौक केनाल रोड राजातालाब रायपुर पर सादर सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, नगर निगम सभापति अजीज कुकरेजा, प्रदेश महासचिव अरुण भद्रा , नरेन्द्र चौधरी, घनश्याम चौधरी, सुभाष बुंदेला, राधेश्याम बुंदेला, आर.एल. मालवी, हेमंत निर्मलकर, राजा निर्मलकर, विनय निर्मलकर, दिनेश निर्मलकर सहित समाज के वरिष्ठ गण सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित थे। तदुपरांत, समाज के वरिष्ठ लोगों द्वारा संत गाडगे महाराज जी के कार्यों एवं उनके बताए गए मार्ग को अपनाने और अपने बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ स्वच्छता पर भी ध्यान देने का अनुरोध किया गया। अंत में सभी को उपस्थित रहने के लिए धन्यवाद दिया गया।
संत गाड़गे महराज का पुण्यतिथि पर समाजिक बंधु और जनप्रतिनिधियों ने किया नमन
दिसंबर 22, 2020


