भारतीय समाज सेवा संस्था का रामकुमार यादव बने गरियाबंद जिला अध्यक्ष

 छुरा गरियाबंद

छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़

भारतीय समाज सेवा संस्था जो कि अपने कार्य से राष्ट्रीय स्तर पर पंचायत स्तर पर बहुत सारे मुहीम चलाते हैं और अपने कार्य से एक अलग ही पहचान बना चुके हैं ऐसे में छत्तीसगढ़ राज्य में भी इस संस्था का विस्तार तेज गति से हो रही है 

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल यादव की अनुमति से  प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद चक्रधारी, प्रदेश महासचिव रमेशवर यादव, कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष नासिर अंसारी की


अनुसंशा से  युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश यादव ने गरियाबंद जिले का जिला अध्यक्ष महत्तवपूर्ण  जिम्मेदारी पत्रकार एवं राष्ट्रीय यादव संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार यादव को दिया है बताना लाजिमी है कि रामकुमार यादव जो कि शुरुआत से ही समाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं और अभी यादव समाज के छुरा क्षेत्र, केन्द्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष जैसे जिम्मेदारी को निभा रहे इसी कायॅकुशलता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है

अपने नियुक्ति होने पर रामकुमार यादव ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी भारतीय समाज सेवा संस्था ने दिया उसे पूरा करने का कोशिश करूंगा और बहुत जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का मागदर्शन में जिला कार्यकारिणी घोषित करूंगा जिसमें सभी वर्गों को शामिल किया जाएगा तत्पश्चात् ग्राम पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर पर संस्था का उद्देश्य अनुसार कायॅ किया जायेगा मैं भारतीय समाज सेवा संस्था के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देता हूं

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !