खेल‌ से शारीरिक एवं मानसिक तनाव दूर रहता है -लच्छन नेताम

 

छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क-9009867006


खेल‌ से  शारीरिक एवं मानसिक तनाव दूर रहता है -लच्छन नेताम

चरौदा में  टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ


छुरा ब्लाक मुख्यालय का  अंतिम झोर में स्थित ग्राम चरौदा में शीतकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रथम पुरस्कार 10001 रूपये एवं शिल्ड समिति द्वारा ,दिव्तीय पुरूस्कार5001 एवं शिल्ड सरपंच ग्राम पंचायत लच्छन नेताम द्वारा तृतीय पुरस्कार3001 एवं शिल्ड सरपंच बिरनीबाहरा चेतन ठाकुर द्वारा, चतुर्थ पुरुस्कार 2001 रूपये एवं शिल्ड  जनपद पंचायत सदस्य शांति नागेश द्वारा प्रदाय किया जायेगा वहीं अन्य आकर्षण पुरूस्कार में फाइनल मैच में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को  कप एवं ‌मेडल से सम्मानित किया जाएगा   प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत चरौदा सरपंच लच्छन नेताम ने पूजा, अर्चना, फीता काटकर किया  विशेष अतिथि चरौदा पंचायत उपसरपंच विनोद कुमार सोरी, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लील सिंह नागेश, ग्राम पटेल सोमनाथ नागेश, पंचगण-कौशल जगत, पंचराम धुरूव,टीकुम सोरी, एवं अन्य वरिष्ठ जन थे
प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच चरौदा एवं हेलनादादर बागबाहरा के मध्य खेला गया अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर, उपाध्यक्ष ईशु सोरी, सचिव राकेश नेताम, कप्तान प्रवीण कुमार ठाकुर ने किया खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सरपंच लच्छन नेताम ने कहा कि ग्राम में नवयुवकों को आगे आकर  किक्रेट प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रमों का   आयोजन करना चाहिए और  हर वर्ष होना चाहिए   ऐसे आयोजनों को हमेशा सहयोग प्रदान करूंगा खेल से शरारिक, बौध्दिक विकास,होता है सभी खिलाड़ियों को खेल भावना का परिचय देते हुए इस आयोजन में भाग लेना है  
 ग्राम कि ओर से विशेष सहयोग और नवयुवकों का उत्साह वर्धन  के लिए कांग्रेस युवा नेता डिगेश्वर नागेश, विनोद सोरी,कुशल सिंह, दिलिप सोरी, महेश नागेश, हुमेश्वर कुंजाम, कौशल सिंह,सोहराब नेताम,टीकुम सोरी, पंचराम धुरूव  प्रतियोगिता  का सफल आयोजन के लिए  दिशानिर्देश दे रहे हैं और प्रतियोगिता में विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं कार्यक्रम का सफल संचालन महेश नागेश ने किया


ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !