छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट
कोरबा/कटघोरा:- कटघोरा वनमंडल में जब से वनमंडलाधिकारी के रूप में शमा फारुखी की पदस्थापना हुई है तब से विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है जहां भ्रष्ट्राचार एवं मनमाने कार्यों को लेकर हुए अनेक स्तर के शिकायतों में एक शिकायत और जुड़ गई है।जिसमे युवा कांग्रेस जिला कोरबा के महासचिव मधूसूदन दास के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की टीम ने बेरोजगारों को रोजगार देने के महत्त्वपूर्ण योजना को वनमंडल के अधिकारियों द्वारा पलीता लगाए जाने की शिकायत कलेक्टर से करते हुए बेरोजगार इंजीनियरों के लिए जारी किए गए निविदा में चहेतों को लाभ पहुचाने की नीयत से घालमेल किये जाने का उल्लेख कर निविदा को निरस्त कर पुनः निविदा जारी करने की मांग की गई है।
युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के साथ बीते सोमवार 7 दिसंबर को कलेक्टर को सौंपे अपने शिकायतपत्र में उल्लेख किया गया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के बेरोजगार इंजीनियरों के लिए वनविभाग में निविदा प्रक्रिया से रोजगार प्राप्ति हेतु निविदा जारी की गई है।उक्त निविदा प्रक्रिया में कटघोरा वनमंडलाधिकारी द्वारा सारे नियम कायदों को ताक में रखकर निजी ठेकेदारों को लाभ पहुचाँने के उद्देश्य से ठेकेदारों के हिसाब से कार्य किये गए जिसमे निविदा प्रपत्र जमा हो जाने के बाद जीएसटी संबंधित दस्तावेजों को जमा किया गया।अपने चहेते ठेकेदारों के कहने पर आधे- अधूरे कामों को भी विभाग द्वारा वैध घोषित कर दिया गया।25 लाख तक के कार्य डिप्लोमाधारियों को देने के जगह डिग्रीधारियों को प्रदान किया गया।निविदा लिफाफा खोलते समय अधूरे निविदा को चहेते ठेकेदारों के हिसाब से अधिकारियों द्वारा भराया गया।ठेकेदारों के समक्ष रात्रि 1 बजे निविदा खोला गया।इस प्रकार निविदा प्रक्रिया के विपरीत कार्य करते हुए अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुँचाने का कृत्य किया गया।कलेक्टर से मांग की गई है कि मामले को त्वरित संज्ञान में लेते हुए वनमंडल कटघोरा के अंतर्गत जारी हुए उक्त निविदा को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के इस अतिमहात्त्वकांक्षि योजना का सही तरीके से क्रियान्वयन किया जाए।कलेक्टर को शिकायतपत्र सौंपे जाने के दौरान प्रमुख रूप से वरुण चंद्रा, ब्लॉक युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आदिल खान, मोहम्मद हमजा, सूरज कुमार, राजेन्द्र यादव, राजेश मनहर, कमल किशोर चंद्रा, शुभम महन्त, घनशयाम साहू, दीपेश यादव और अनेक युवा कांग्रेसी इंजीनियर उपस्थित थे।
कटघोरा वनमंडल के एक और कारनामे की कलेक्टर से शिकायत, युवा कांग्रेस ने लगाया कमीशनखोरी का आरोप, की गई निविदा निरस्त करने की मांग
दिसंबर 10, 2020
Tags



