मकरध्वज प्रधान
मैनपुर(अमलीपदर)
गरियाबंद- युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद जिलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि- प्रदेश सरकार द्वारा 2 वर्ष पूर्ण होने पर उत्साह मना रही है, लेकिन प्रदेश के युवा अभी भी चिंतित और व्यथित हैं। क्योंकि सरकार के पिछले 2 साल के कार्यकाल में युवाओं के हित में सार्थक पहल नहीं किया गया। कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान बेरोजगारों को 2500 रुपए हर महीने बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, जो वादा अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, बेरोजगार युवा वर्गों को आज भी बेरोजगारी भत्ते का इंतजार है। साथ ही साथ कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी का वादा भी किया था, लेकिन अब तक छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी नहीं हो पाया है, इसके साथ प्रदेश के बेरोजगार युवा अभी भी शासकीय नौकरी के लिए भटक रहे हैं, प्राइवेट सेक्टरों से भी कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। गत वर्ष प्रदेश सरकार के बजट में भी युवाओं के लिए कुछ आसार नहीं खुल पाया, जिस कारण आज युवाओं में काफी आक्रोश देखने को भी मिल रही है।
श्री कश्यप ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के दो साल के कार्यकाल में युवाओं के हित की दिशा में सार्थक पहल नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

