महासमुन्द वादा निभाओ महारैली में शामिल होने हेतु बनाई रणनीति फेडरेशन की बैठक आयोजित

 

महासमुन्द, स्थानीय आदर्श बालक स्कूल में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक अध्यक्ष श्रीमती एस चन्द्रसेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें सभी मान्यता प्राप्त संगठनों के अध्यक्ष व फेडरेशन के पदाधिकारी उपस्थित हुए जिसमें 19 दिसम्बर को राजधानी में वादा निभाओ महारैली में शामिल होने के संबंध में रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक पश्चात फेडरेशन के अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रसेन ने बताया कि सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों के चलते कर्मचारियों- अधिकारियों में भारी आक्रोश है जिसके चलते महासमुन्द जिले से लगभग 300 लोग रैली में शामिल होंगे। फेडरेशन में शामिल अध्यक्षों ने अपने - अपने संगठन के 15 से 20 सदस्यों को रैली में शामिल कराने की बात कही है।

बैठक में अध्यक्ष सहित संरक्षक  प्रमोद तिवारी, उमेश भारतीय, रिखीराम साहू, शिव साहू, चमन चंद्राकर, नीतेश श्रीवास्तव, के.के. चंद्राकर, ईश्वर चंद्राकर आदि उपस्थित थे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !