जगतगुरु भगवान श्री कृष्ण के बताए हुए मार्ग और गीता में दिए गए उद्देश्य को अगर समाज 1% भी राजसात कर ले तो समाज को विकास के अग्रणी पंक्ति पर लाने में कोई नहीं रोक सकता: रमेश यदु

 छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006

यादव समाज भिलाई द्वारा निर्मित श्री राधा कृष्ण मंदिर के वार्षिक उत्सव समारोह को संबोधित करते हुए सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष  रमेश यदु ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम भगवान श्री कृष्ण के बताए हुए रास्ते पर अगर 1% भी चलें तो हमारे समाज के विकास को कोई रोक नहीं सकता आज संपूर्ण समाज उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर निहारते रहता है और वहां की छटा जो पूरे देश में बिखरती है उसी की चिंगारी से पूरा देश का समाज संचालित होता है इसलिए भिलाई क्षेत्र के यादवों के ऊपर बहुत बड़ी जवाबदारी है कि वह छत्तीसगढ़ की यादवों को भी साथ लेकर चलें श्री यादव ने कहा कि भिलाई के विधायक एवं महापौर भाई देवेंद्र यादव छत्तीसगढ़ को तो भूल गए लेकिन भिलाई की जनता की सेवा में पलक पाव बिछाई खड़े रहते हैं उनकी मृदुभाषी वाणी और जनता से मिलने की शैली अपने आप में बनती है उनका भविष्य आने वाले समय में बहुत ही उज्जवल है देवेंद्र यादव विधायक जी ने कहा समाज का आशीर्वाद मुझे लगातार मिलता है और भविष्य में भी  मिलता रहेगा मैंने अपने महापौर के कार्यकाल में बहुत सारे काम किए उसके मुझे संतुष्टि है कि मैंने कुछ किया अपने समाज के प्रति समर्पण की भावना को उन्होंने प्रकट की और समाज के प्रति आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विसरा राम यादव जी ने कहा कि समाज में हमें धर्म के प्रति जागृत करना चाहिए इसके लिए उन्होंने दो-तीन उदाहरण प्रस्तुत किए और कहा कि धर्म गाना बजाने से नहीं बल्कि आस्था का केंद्र होना चाहिए इसके लिए हमें सामूहिक भजन कीर्तन करना चाहिए उन्होंने समाज के संगठन के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि संगठित समाज ही प्रगति के शिखर पर आगे पहुंचेगा उन्होंने सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश के कार्यशैली का भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि इस संगठन के माध्यम से आज संपूर्ण यादव समाज को एकत्रित करने का अवसर मिला और इसी का परिणाम है कि आज भिलाई में पूरे देश के यादव एक विचारधारा से रह रहे हैं और एक दूसरे के साथ बैठकर भाईचारा स्थापित कर रहे हैं राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र में भी हमारी पकड़ बनी हुई है इसको बरकरार रखना है कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन जयराम यादव ने किया इसके पूर्व भगवान श्री राधा कृष्ण की पूजा अर्चना कर अतिथियों ने आशीर्वाद लिया तत्पश्चात अतिथियों को फूल माला श्री फल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !