मुख्यमंत्री आज रायपुर, बालोद और राजनांदगांव जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल : खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर सहित 5 नये उद्यानिकी महाविद्यालयों का करेंगे ई-शुभारंभ

 

 साजा (बेमेतरा जिला), अर्जुन्दा (बालोद जिला), धमतरी, जशपुर और लोरमी (मुंगेली जिला) और नवीन कृषि विज्ञान केन्द्र कोण्डागांव का मुख्यमंत्री करेंगे ई-शुभारंभ

कृषि महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों और नवीन कृषि महाविद्यालयों में 109 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत के अधोसंरचना विकास कार्याें का होगा लोकार्पण और शिलान्यास

बालोद जिले के ठेमाबुजुर्ग में गैंदसिंह शहादत दिवस तथा अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज महासभा के कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 जनवरी को राजधानी रायपुर, बालोद और राजनांदगांव जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल पूर्वान्ह 11.30 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर सहित 05 उद्यानिकी महाविद्यालयों साजा (बेमेतरा जिला), अर्जुन्दा (बालोद जिला), धमतरी, जशपुर और लोरमी (मुंगेली जिला) और नवीन कृषि विज्ञान केन्द्र कोण्डागांव का शुभारंभ करेंगे।


    बघेल इस अवसर पर प्रदेश के कृषि महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों और नवीन कृषि महाविद्यालयों में 109 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत के अधोसंरचना विकास कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री इनमें से 46 करोड़ 67 लाख रूपए की लागत के कार्याें का लोकार्पण और 63 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत के कार्याें का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इन कार्याें में कृषि महाविद्यालयों के भवन, बालक-बालिका छात्रावास, अनुसंधान केन्द्र, हाइटेक नर्सरी, सीड प्रोसेसिंग भवन, हैचरी, कृषि विज्ञान केन्द्रों में प्रशासनिक भवन और कृषक छात्रावास निर्माण के कार्य शामिल हैं। बघेल इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किए गए डिजिटल कृषि पंचांग और कृषि दर्शिका-2021 का विमोचन भी करेंगे।
    

बघेल रायपुर से दोपहर 1.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.40 बजे बालोद जिले के डौंडी विकासखण्ड स्थित ग्राम ठेमाबुजुर्ग पहुचंेगे और वहां गैंदसिंह शहादत दिवस तथा अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज महासभा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 3.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखण्ड के ग्राम गोडलवाही पहुंचेंगे और वहां अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज महासभा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल शाम 5.15 बजे रायपुर लौटेंगे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !