छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-900986700
छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ रायपुर का तीन दिवसीय प्रवास की जानकारी प्राप्त हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज 20 जनवरी सन 2021 को सुबह 9:30 पर विश्राम गृह कांकेर से रवाना होकर सुबह 11:30 बजे विश्रामगृह कोंडागांव पहुंचेंगे, यहां वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं अधिकारियों से भेंट मुलाकात कर चर्चा करेंगे। दोपहर 12:10 पर वे कलेक्टोरेट कोंडागांव में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 1:15 पर उनका आगमन कामधेनु गौ सेवा संस्थान बड़ेकनेरा विकासखंड एवं जिला कोंडागांव होगा, यहां गौशाला निरीक्षण के पश्चात दोपहर 2:30 पर वे विश्रामगृह कोंडागांव पहुंचेंगे। शाम 6:00 बजे उनका आगमन विश्राम गृह धमतरी होगा, यहां से वे रात्रि 8:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर पहुंचेंगे।
इसी तरह 21 जनवरी को सुबह 9:00 बजे दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर 11:30 बजे विश्रामगृह बालोद पहुंचेंगे, यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विशिष्ट नागरिकों एवं अधिकारियों से भेंट मुलाकात कर चर्चा में शामिल होंगे। दोपहर 12:10 पर कलेक्टोरेट बालोद में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2:00 बजे विश्राम गृह राजनांदगांव में उपस्थित होंगे। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं अधिकारियों से भेंट मुलाकात कर चर्चा करेंगे। अपरान्ह 3:00 बजे वे कलेक्टोरेट राजनांदगांव में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में शामिल होंगे शाम 6:30 पर उनका आगमन श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा, 22 जनवरी 2021 को सुबह 10:00 बजे श्री दूधाधारी मठ से रवाना होकर 11:30 बजे उनका आगमन ग्राम बिजली विकासखंड फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद होगा।
यहां वे मांडब्य ऋषि आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, दोपहर 2:00 बजे विश्राम गृह गरियाबंद पहुंचकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं अधिकारियों से चर्चा करेंगे, अपरान्ह 3:00 बजे कलेक्ट्रेट गरियाबंद में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में शामिल होंगे शाम 6:00 बजे उनका आगमन श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा

