मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजिम भक्तिन माता जयंती महोत्सव में शामिल हुए राजिम माता के नाम पर शोध संस्थान और सेवा कार्य के लिए नया रायपुर में 5 एकड़ जमीन दी जाएगी

 


फिंगेश्वर सामुदायिक अस्पताल का नाम राजिम माता के नाम पर करने की घोषणा
राजिम में साहू समाज धर्मशाला के लिए 50 लाख रूपये देने की घोषणा
राजिम राज्य की सांस्कृतिक विरासत की पहचान- मुख्यमंत्री



गरियाबंद 07 जनवरी 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजिम में आयोजित राजिम भक्तिन माता  जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजिम महोत्सव  के प्रारंभ से एक नव चेतना का प्रारंभ हुआ है। राजिम केवल धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि तीन नदियों  और उत्तर-दक्षिण का संगम है। उन्होंने कहा कि राजिम को केवल एक शहर के रूप में नहीं बल्कि राज्य के सांस्कृतिक विरासत के रूप में देखना चाहिए। यहां केवल नदियों का ही नहीं बल्कि विचारधाराओं का संगम होता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहू समाज द्वारा  समाज को नई ऊंचाई देने  का प्रयास किया गया है जिसके लिए समाज बधाई के पात्र हैं। उन्होंने इस अवसर पर 3 बड़ी घोषणाओं का  एलान किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नया रायपुर में राजिम माता के नाम पर शोध संस्थान और सेवा कार्य के लिए 5 एकड़ जमीन देने की घोषणा की। राजिम  मेला स्थल  में   साहू समाज को भव्य धर्मशाला निर्माण के लिए 50 लाख रुपए रुपए देने एवं समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  फिंगेश्वर को राजिम माता के नाम पर करने की घोषणा की। अपने उद्बोधन के दौरान  श्री भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले वर्ष  किए गए घोषणा के अनुरूप 54 एकड़ जमीन का चयन  कर लिया गया है और यहां तेजी से विकास किया जाएगा। यहां साधु-संतों के निवास  से लेकर अधिकारी कर्मचारियों की रहने व्यवस्था, मंडप, मेला, मीना बाजार  आदि के लिए  स्थाई  सुविधा विकसित किया जाएगा ।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !