पिछले 7 दिनों से देश में कोविड के 20,000 से भी कम दैनिक नए मामले दर्ज हो रहे हैं

 

मौत के मामलों में भी गिरावट का रुख जारी है; पिछले 20 दिनों से रोजाना 300 से भी कम मरीजों की मौत हो रही है 22 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मृत्यु दर मामले राष्ट्रीय औसत से भी कम दर्ज हुए हैं सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कोविशिल्ड और कोवैक्सीन के टीकों की 1.65 करोड़ खुराक की प्रारंभिक खरीद राशि आवंटित की गई है

देश में दैनिक नए मामलों में गिरावट का मौजूदा रुख लगातार जारी है। भारत में पिछले 7 दिनों से कोविड के 20,000 से भी कम दैनिक नए मामले दर्ज हुए हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 16,946 व्यक्ति कोविड से संक्रमित पाए गए हैं। इसी अवधि के दौरान 17,652 नए मरीज ठीक हुए हैं। इससे सक्रिय मामलों की संख्या में 904 मामलों की गिरावट सुनिश्चित हुई है।

 

देश में कोराना से रोजाना होने वाली मौतों की संख्या में भी काफी गिरावट आई है। पिछले 20 दिनों से रोजाना 300 से भी कम मौत के मामले दर्ज हुए हैं।

 

आज देश की मामला मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत हो गई है। 22 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से भी कम रही है।

 

देश में सक्रिय मामलों की संख्या 2,13,603 हो गई है। कुल संक्रमित मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी घटकर केवल 2.03 प्रतिशत रह गई है। 25 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में 5,000 से भी कम सक्रिय मामले सामने आए हैं।

आज भारत में कोरोना से ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या 10,146,763 हो गई है और रिकवरी दर भी बढ़कर 96.52 प्रतिशत हो गई है। 82.67 प्रतिशत ठीक हुए नए मामले 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से संबंधित हैं।

केरल में एक दिन में सबसे अधिक संख्या में मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में 5,158 नए मरीज ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कल ठीक होने वाले नए मरीजों की संख्या क्रमशः 3,009 और 930 रही है।

 

 

76.45 प्रतिशत नए मामले 7 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से संबंधित हैं।

केरल में एक दिन में सबसे अधिक लोगों के संक्रमित होने का क्रम जारी है। राज्य में कल 6,004 नए मामलों का पता चला है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में क्रमशः 3,556 और 746 नए मामले दर्ज हुए हैं।

 

 

पिछले 24 घंटों में 198 मौत के मामले दर्ज हुए हैं।

75.76 प्रतिशत मौत के नए मामले 6 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा (70) लोगों की मौत हुई है। जबकि केरल और पश्चिम बंगाल में क्रमशः 26 और 18 मरीजों की जान गई हैं।

 

 

देश 16 जनवरी 2021 से शुरू होने वाले विशाल कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए पूरी तरह तैयार है।

कोविड -19 के खिलाफ कोविशिल्ड और कोवैक्सिन टीकों की 1.65 करोड़ खुराक की पूरी प्रारंभिक खरीद राशि स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं के डेटाबेस के अनुपात में सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को आवंटित की गई है। इसलिए टीकाकरण खुराकों के आवंटन में किसी भी राज्य से भेदभाव करने का कोई सवाल ही नहीं है। यह वैक्सीन खुराक की प्रारंभिक खेप की आपूर्ति है और आने वाले सप्ताह में इसकी लगातार भरपाई की जाएगी। इसलिए वैक्सीन की कम आपूर्ति के बारे में व्यक्त की जा रही कोई भी आशंका पूरी तरह निराधार और निर्मूल है।

राज्यों को यह सलाह दी गई है कि वे 10 प्रतिशत आरक्षित/अपव्यय खुराक और प्रतिदिन/प्रति सत्र औसतन 100 टीकाकरण को ध्यान में रखते हुए अपने टीकाकरण सत्रों का आयोजन करें। इसलिए प्रति स्थल प्रतिदिन अत्यधिक संख्या में टीकाकरण आयोजित करने के लिए राज्यों को अपनी ओर से कोई जल्दबादी न बरतने की सलाह दी जाती है।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीकाकरण सत्र स्थलों की संख्या बढ़ाने की भी सलाह दी गई है। जैसे-जैसे टीकाकरण प्रक्रिया स्थिर होगी तथा इसमें प्रगति होगी, तब ये टीकाकरण सत्र स्थल क्रमिक रूप से प्रतिदिन परिचालित होंगे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !