महादेव घाट कोसमबुड़ा में मकर संक्रान्ति का भव्य कार्यक्रम का आयोजन


 छुरा गरियाबंद

छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़

रिपोर्टर-रामकुमार यादव

संपर्क सूत्र-9009867006

ग्राम पंचायत कोसमबुड़ा महादेव घाट में मकर संक्रांति पर्व हर वर्ष की तरह धूमधाम से मनाया गया है।

मकर संक्रांति पर्व का अवसर पर रूद्र अभिषेक,हवन पूजन, ओम् नमः शिवाय मंत्र जप का आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष छुरा तोकेश्वरी‌ मांझी‌,

कार्यक्रम का अध्यक्षता सर्व आदिवासी समाज ब्लाक अध्यक्ष एवं कोसमबुड़ा सरपंच कौशल ठाकुर ने किया।

विशेष अतिथि गरियाबंद जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव,

 छुरा जनपद पंचायत सभापति संतराम नेताम, सर्व आदिवासी समाज प्रदेश प्रतिनिधि एवं जनपद पंचायत सदस्य छुरा नीलकंठ ठाकुर,

पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष छुरा ब्लाक उमेंद सिंह सोरी,

राष्ट्रीय यादव संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं पत्रकार रामकुमार यादव,

कंवर(दीवान) समाज प्रमुख कंवर महासभा महासचिव मोहन लाल कंवर, अध्यक्ष छुरा झम्मन कंवर,

रामायण कंवर, गुलाब सिंह दीवान,पूरन दीवान,

अमात गोंड समाज से अध्यक्ष सुधेराम ठाकुर, संतन सिंह ठाकुर, बड़े कोसरिया यादव समाज से सालिक राम,रविराम यादव, गंधर्व समाज से अध्यक्ष रामसाय टाण्डे,राज गोंड समाज से अध्यक्ष राजाराम मरकाम,छोटे कोसरिया यादव समाज से अध्यक्ष भुनेश्वर यादव,जैतूराम यादव,मगधा यादव समाज अध्यक्ष हिरऊ राम यादव, नंदकुमार यादव, झेरिया यादव समाज द्वारा से अध्यक्ष गैदू राम यादव, निर्मलकर समाज से अध्यक्ष कुंदन सिंह निर्मलकर, निषाद समाज से अध्यक्ष साधुराम निषाद, देवांगन समाज से अध्यक्ष गंगा राम देवांगन,सेन समाज से अध्यक्ष चन्द्रहास सेन, नायक समाज से अध्यक्ष,

विश्वकर्मा समाज से अध्यक्ष सोविंद विश्वकर्मा, साहू समाज से अध्यक्ष मोती राम साहू, पटेल समाज से अध्यक्ष नारायण पटेल, वासुदेव ब्राम्हण समाज से कार्तिक वासुदेव, थे।

अन्य अतिथि गण में एन एस यू आइ राजिम विधानसभा युवा नेता पुनित राम ठाकुर, समाज सेवी शीतल ध्रुव, रिटायर पुलिस कर्मचारी सदाराम सोरी,ईशुराम सोरी,डिगेन्द्र गोस्वामी थे।

मुख्य अतिथियों का स्वागत राऊत नाचा नतॅक दल द्वारा आकर्षक प्रस्तुति देते हुए किया गया वहीं  समिति के सदस्यों ने फ़ूल माला एवं रंग गुलाल से किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करके सभी अतिथियों ने किया तत्पश्चात 

कार्यक्रम में शामिल ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष तोकेश्वरी‌ मांझी‌ ने कहा कि मड़ई मेला ,तीज त्यौहार , पर्व, छत्तीसगढ़ में हम सभी को एक दूसरे से जोड़ने का काम करती है हमारे पूर्वजों ने जो हमें परंपरा के अनुरुप हमें चलने हेतु जो सीख दे गये उसी का अनुसरण करते हुए हम प्रत्येक त्यौहार और पर्व को हषॅ उल्लास के साथ निरंतर मना रहे हैं वहीं   मकर संक्रांति पर्व का हमारे संस्कृति में  विशेष महत्व है मान्यता है कि इस दिन से रात छोटी और दिन बड़ा हो जाता है ,तिल से बनी हुई लड्डू खिला कर  हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं मकर संक्रांति पर्व का आयोजन कोसमबुड़ा महादेव घाट में यह आयोजन प्रति वर्ष ऐसे ही भव्य आयोजन हो इसके लिए निरंतर मैं सहयोग प्रदान करुंगी क्योंकि  यह मेरा गृह ग्राम भी है और ऐसे भव्य आयोजन से  मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं कि 19 समाज और कोसमबुड़ा का सहयोग से ऐसे आयोजन छुरा अंचल में सर्व प्रथम होता है ।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मकर संक्रांति पर्व में यह आयोजन से जुड़े हुए समस्त समाज के वरिष्ठ जनों और कोसमबुड़ा के ग्रामवासियों को बधाई दुंगी क्योंकि उन्होंने  अपने आस्था, परिश्रम करते हुए आज इस जगह को धाम बना दिया  इस जगह में मेरी सहयोग कि जब भी आवश्यकता होती है तो आप सभी मुझे याद करें आप सभी का सहयोग और सेवा के लिए तत्पर रहूंगी आज महादेव घाट कोसमबुड़ा में जहां प्रति वर्ष सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण दुर दुर से सम्मिलित होने आते हैं वहीं  इस जगह पर ऐसे भव्य आयोजन होता है जो कि छुरा अंचल में गिने चुने जगह होती है  कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे हैं सरपंच कौशल ठाकुर ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व का भव्य आयोजन महादेव घाट कोसमबुड़ा में सहयोग प्रदान करने के लिए 19समाज के पदाधिकारियों को और कोसमबड़ा के ग्रामवासियों को बधाई दुंगा

और मकर संक्रांति पर्व में मड़ई मेला कार्यक्रम में आए हुए ग्रामवासियों का इस ग्राम का सरपंच होने के नाते स्वागत करता हूं

ऐसे पावन जगह जहां पूरा समाज एकत्रित हो और एक जुट हो यहि तीर्थ है ऐसे जगहों में जहां बुजुर्गों का आशीर्वाद मिले और जहां वो‌‌ हमें मागदर्शन करें हमारे अंदर की बुराई और नरात्कम चीजें दूर हो जाती है और ऐसे पावन धाम में उन चीजों का त्याग कर देना चाहिए

महादेव घाट में हमारी सभी समाजों के प्रतिनिधियों ने जो अद्भूत प्रेम दिखाकर मकर संक्रांति पर्व का निरंतर यह आयोजन कर रहे हैं ये हमारे लिए तीर्थ धाम है और समाज में डुबकी लगा लिजिए गंगा में डुबकी लगाने की जरूरत नहीं है।

कार्यक्रम में सभी समाजों के प्रतिनिधियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक छगन लाल देवांगन ने किया।

शाम को शिक्षक मानस मंडली का अद्भुत रामायण का वर्णन का आनंद क्षेत्रवासियों ने लिया।

रात्रि में आमजनमानस का मनोरंजन हेतु छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी माटी के मितान ग्राम माठ केशला खरोरा का कार्यक्रम रखा गया था।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष जहूर राम ओगरे,लच्छ्नु राम निषाद,डिगेन्द गोस्वामी,डिगेश्वर यादव, भानुप्रताप सोरी, ईशु राम सोरी,टंकेश्वर देवांगन, राजाराम सोरी, गुमान यादव, गणेश सेन,महेत्तर निषाद,सुखम यादव,केशव निषाद, गोविंद राम, कांता राम, गुलजार नेताम, सभी समाजों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों, समाज चपरासी,कोसमबुड़ा के नवयुवक, ग्रामवासियों का पंचायत का विशेष योगदान रहा।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !