**छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट **
पंचायत के सभापति श्रीमती प्रभा सिंह तवर के हाथों
' शिक्षा की देवी सावित्री बाई फुले '
सम्मान से सम्मानित किया हुए. व्याख्याता श्री राकेश टंडन के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतरदा के छात्र छात्राओं ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विविध क्षेत्र में प्रदर्शन किया . 2018 में बालिका शिक्षा प्रोत्साहन 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' विषय पर राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा लोक नृत्य प्रदर्शन में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एससीईआरटी रायपुर में प्रदर्शन किया. 2019-20 में नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल में उतरदा स्कूल के छात्राओं ने जिला स्तर पर अपना प्रदर्शन किया. गणतंत्र दिवस 2020 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतरदा के छात्राओं ने राष्ट्रीय एकीकरण विषय पर अपना छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए इक्कीस हजार रुपए ईनाम के साथ विजेता शील्ड प्राप्त किया. 2020 में राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर छात्राओं द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें उनको प्रथम स्थान प्राप्त हुआ तथा लोकगीत गायन में ज्योति मरावी को द्वितीय स्थान मिला. 2019 में खेल एवं युवा कल्याण द्वारा आयोजित युवा उत्सव में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतरदा के छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य विकासखंड स्तर में प्रथम स्थान तथा लोक गायन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान रहा .2018 में युवा उत्सव में छात्राओं ने लोकनृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया .2020 में विद्यालय के छात्राओं ने राष्ट्रीय शिक्षा जनसंख्या प्रतियोगिता में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' विषय पर लोक नृत्य प्रतियोगिता में विकासखंड में प्रथम जिला स्तर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा एड्स जागरूकता विषय पर रोलप्ले में जिला स्तर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. श्री राकेश टंडन के मार्गदर्शन में सोनिया बरेठ ने राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी में अपना प्रदर्शन किया. अंकिता राठौर ,अलका कांत ने जोन स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन किया. 2018 में कुमारी अंकिता राठौर का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन हुआ. 2020 में व्याख्याता राकेश टंडन के मार्गदर्शन में तीन छात्राओं कुमारी मनीषा मरार ,कुमारी नेहा नेताम, कुमारी आकांक्षा सिद्धार का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन हुआ. बालिका शिक्षा प्रोत्साहन करने हेतु के प्रोत्साहन के लिए व्याख्याता श्री राकेश टंडन ने प्रतिवर्ष बोर्ड परीक्षा 12वीं के निर्धन छात्राओं को विभिन्न विषय के पाठ्यपुस्तक निःशुल्क उपलब्ध कराते हैं. बारहवीं से उतीर्ण छात्राओं की उच्च शिक्षा बंद ना हो जाए इसलिए इन छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहयोग तथा पुस्तक उपलब्ध कराते हैं. उनके इस कार्य में विद्यालय के भूतपूर्व छात्र छात्राएं सहयोग करते है.श्री राकेश टंडन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भलपहरी में प्रभारी प्रधान पाठक के कार्यो का निर्वहन करते हुए मीना मंच के अंतर्गत सिलाई -कढ़ाई का संचालन तथा दत्तक पुत्री योजना का क्रियान्वयन किया. व्याख्याता श्री राकेश टंडन के इन्हीं कार्यों के लिए भीम रेजिमेंट द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में उन्हें 'सावित्री बाई फूले ' सम्मान से सम्मानित किया गया .संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री जी. पी. लहरे ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया. प्राचार्य श्री लहरे ने संस्था के सम्स्त शिक्षको को अपना उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया.


