.
*छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट *
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में श्री पुष्पेंद्र शुक्ला अध्यक्ष जनभागीदारी समिति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतरदा , विशिष्ट अतिथि श्री प्रेम चंद पटेल सभापति जिला पंचायत कोरबा, श्री ओंकार सिंह नेटी सरपंच उतरदा , श्री इंद्रसेन यादव उपसरपंच उतरदा की उपस्थिति में राष्ट्रगान गायन के साथ ध्वजारोहण किया गया . ध्वजारोहण उपरांत प्राथमिक शाला , माध्यमिक शाला तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला उतरदा के जनभागीदारी समिति तथा जनप्रतिनिधियों एवं समस्त शिक्षकों के बीच सभा का आयोजन किया गया . जिसमें विद्यालय एवं विद्यार्थियों के विकास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित करने के लिए चर्चा की गई . संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री जी .पी . लहरे ने कहा की विद्यालय प्रांगण के समस्त विद्यालय के शिक्षकों के समन्वय से ही हमारे विद्यार्थियों का विकास तथा ग्राम की उन्नति होगी .जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय के विकास के लिए संपूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही . कार्यक्रम में व्याख्याता श्री पी.पी .अंचल , श्री उत्तम सिंह मरावी ,श्री पटवर्धन खान्डे ,श्री अनुज कुमार जांगड़े, श्रीमती नीलिमा सोनी, श्रीमती ममता मांडले ,श्री राकेश टंडन ,श्रीमती निर्मला शर्मा, श्री सुधीर कुमार चंद्रा, श्रीमती सुशीला पैगोर ,श्री एन. के. पाटले, श्रीमती सरिता भारद्वाज ,सुश्री वंदना लहरें ,श्री राजेंद्र कैवर्त ,प्रधान पाठक श्री सी.आर.आदित्य ,श्री गौतम प्रसाद रात्रे, श्री अरविंद पैगोर, श्री सी.डी .कुर्रे, सुश्री सीमा मिरी, श्री संतोष आर्मो, श्री एन .के .कवर , श्री संदीप सूर्यवंशी , श्रीमती शीलू ध्रुव , भ्रत्यगण श्री दिलहरण सिंह ठाकुर, श्री प्रभात मिश्रा ,श्री उमाशंकर श्रीवास श्री शेखर राठौर उपस्थित थे.

