महासमुन्द मेडिकल बोर्ड ने दिव्यांगों को चिकित्सा प्रमाण पत्र किया जारी

23 दिव्यांगजनों से यू.डी.आई.डी. कार्ड के लिए आवेदन प्राप्त

समाज कल्याण विभाग के उप-संचालक संगीता सिंह ने बताया कि बुधवार 06 जनवरी को दीनदयाल दिव्यांगजन पुनर्वास कार्यक्रम के तहत् जिला चिकित्सालय महासमुन्द में मेडिकल बोर्ड के समक्ष दिव्यांगजन प्रमाणीकरण, नवीनीकरण एवं कृत्रिम अंग उपकरण प्रदाय करने के लिए फाॅर्म संकलने करने तथा दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान पत्र के लिए शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि जिसमें कुल 36 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। इनमें अस्थिबाधित 21, श्रवणबाधित 05, मानसिक 04, दृष्टिबाधित 05 तथा सिकल सेल के 01 पंजीकृत हुए। इसके अलावा प्रमाणीकरण 13, नवीनीकरण 10 इस प्रकार कुल 23 दिव्यांगजनों का मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किया गया। ट्रायसायकल के दो प्रकरण एवं रेल पास के लिए 01 आवेदन तथा 23 दिव्यांगजनों से यू.डी.आई.डी. कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त हुआ।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !