आज बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बजाड़ी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बिंद्रानवागढ क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी एवं वर्तमान गरियाबंद जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदरणीय संजय नेताम जी पहुंचे, कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा है कि खेलों से ही आपसी प्रेम, सद्भाव और टीम भावना का संचार होता है।खेलों से ही आपसी प्रेम, सद्भाव और टीम भावना का संचार होता है, यह गाँव में एकता कायम रखने का सुलभ और लोकप्रिय माध्यम है। कार्यक्रम के समापन समारोह मे शामिल होकर विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।शानदार सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई एवं स्नेहाभिनंदन के लिए हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ।।
जय हिंद,जय भारत,जय छत्तीसगढ़

