पाली से छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज के लिए चैतराम केवट की रिपोर्ट
पाली विकास खंड के ग्राम अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत धतूरा में कटघोरा विधायक ने बाऊडीबाल का भूमिपूजन किया, KJSLकोल एंड पावर लिमिटेड प्राइवेंट कंपनी धतूरा से ग्राम वासीयो ने स्कूल की बाऊडीबाल के लिए शिविर में कंपनी से मांग किया गया था, जिसे देखतें हुए कंपनी के डायरेक्टर सत्य बरत सिंह ने स्वीकृति प्रदान करतें हुए प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला धतूरा में भूमिपूजन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर के द्वारा भूमिपूजन किया गया। विधायक मद से सरपंच घर से मुक्ति धाम तक सी,सी रोड़ एवं दौलत राम घर के सामने 100 मीटर का बड़ा पाइप लगाने की बात कही गई और विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के तहत गोधन न्याय का शुभारम्भ किया गया है जो सभी ग्रामीण गोबर बेचकर हजारों रूपये की आमदनी कमा रहे हैं आप सभी ग्राम वासी शासन की नियमों की पालन करे और अधिक से अधिक योजनाओं का आप सभी लाभ उठाएं ,
ग्रामवासी के द्वारा धतूरा में शराब बंदी की मांग की गई, और धतूरा से जोरहाडबरी (लीलागर नदी )रोड तक विधायक ने सर्वे किया गया। जिसमें अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष राम शरण कंवर , KJSL कंपनी डायरेक्टर सत्य बरत सिंह, व्यास नारायण तिवारी (महामंत्री ), लक्ष्मी प्रसाद तिवारी (समाजिक कार्यकर्ता ) , चैतराम केवट (शाला समिति अध्यक्ष एवं पूर्व उपसरपंच ) , इन्द्रावनसिह पोर्ते (सरपंच प्रतिनिधि ) , अमृता बाई पोर्ते (सरपंच ) , बिन्देश्वरी राठौर (उपसरपंच ) , नकुल सिंह, (वन समिति अध्यक्ष ) ,मंजू राठौर (मितानीन ) , चुरामणी (पंच ) ,छोटे लाल , लवकुमार, सुमित्रा बाईं, पूर्णिमा बाईं , फूलेश्वरी बाई, तरभा रामपयारी, गंगा बाई,परमेश्वर राठौर, सीताराम केवट, भीखम प्रसाद, रूप लाल, रवि जागंडे, बेद प्रसाद, ईश्वर, विनोद जागंडे, तेरस जागंडे, बिमला बाई (कोटवार )छन्नू लाल,बृजबाई , योगेशवरी, धन बाई, मीना बाई,कचरा बाई, एवं बड़ी संख्या में महिला गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


