छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
मैंनपुर,अमलीपदर
मकरध्वज प्रधान
विभिन्न क्षेत्रों में ब्लॉक कांग्रेस कमिटी का पुनर्गठन आज पीसीसी द्वारा सम्पन्न हुआ, जहा अमलीपदर ब्लॉक कांग्रेस कमिटी का पुनर्गठन भी किया गया है। कमिटी की कमान ललिता यादव के हाथों सौंपा है। ललिता को जिम्मेदारी मिलते ही क्षेत्र के कांग्रेसियो में खुशी की लहर उमड़ पड़ी है वहीं कांग्रेसियो के द्वारा रैली निकालकर नगर भ्रमण की गई। इस दौरान कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों से नगर की सड़कें भी गूंज उठी। नगर के लोगों ने भी नए अध्यक्ष का स्वागत सत्कार कर उनके नई जिम्मेदारियों के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की है। इस रैली में प्रमुख रूप से अमलीपदर ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के नए अध्यक्ष ललिता यादव, पंकज मांझी, अनुराग वाघे, जीवन यादव, भारत यादव, जिसांत महान्ति, समेत बड़ी संख्या में महिला कांग्रेसी और कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


