गरियाबंद/फिंगेश्वर--मनुष्य के व्यक्तित्व का मूल्यांकन करते समय उसकी आदतों को सबसे अधिक महत्व दिया जाता है। जिस मनुष्य की जैसी आदतें हैं, जैसे स्वभाव है वैसा ही उसका मूल्यांकन किया जाता है। विद्या, बुद्धि, चतुरता, रोब दाब आदि का भी मनुष्य का रहन सहन का तरीका, स्वभाव, दृष्टिकोण एंव कार्य करने की गतिविधि ही है। यदि जिनके अन्दर यह नहीं होगी उनकी अन्य योग्यताएं कोई महत्वपूर्ण प्रयोजन सिद्ध न कर सकेगीं। कर्म की फल को समय की धारा मे प्रवाहित हो जाता है ।लगन आदमी के अन्दर हो तो सौ गुणा काम करा लेती है। इतना काम करा लेती है कि उनके काम को देखकर आपको आश्चर्य होगा।। इसी तरह अशोक घ्रववंशी नाम का बस चालक ईमानदारी, संयमशीलता, सज्जनता नियमितता, सुव्यवस्था से काम का सदुपयोग किया है। नम्रता, सरलता साधुता सहिष्णुता आत्मानुभव अशोक की प्रमुख अंग है। यह बताये की आवश्यकता इसलिए कि फिगेंश्वर के पास जामगांव व्यपारी संघ ने जो मिशाल दी है ,उसे सभी वर्ग प्रशंसनीय कार्य कह धन्यवाद दे रहे हैं । हुआ यह कि सिन्हा ट्रेवल्स एजेंसी छुईहा की बसें राजिम से महासमुंद रुट मे विगत 24 वर्ष से सेवा दे रही है। इसके अलावा और भी अन्य तीस ट्रेवल्स चलती है। इन सभी बसो से एक सिन्हा ट्रेवल्स छुईहा मे चालक अशोक की नौकरी जो विगत 24 साल से राजिम से महासमुंद रुट मे सेवा दे रहे को 1 जनवरी 2021को व्यापारी संघ जामगांव ने उनके दीर्घ कालिन कुशल चालक से प्रभावित होकर अशोक ध्रववंशी सिन्हा शिक्षा बी .एस. सी. चरौदा छुईहा का चयन कर शाल श्री फल फुल माला पहनाकर सम्मान किया गया। अशोक घ्रववंशी इस सम्मान से बहुत खुश और गदगद है। उसका कहना है कि एक ड्राइवर का भी मंचीय सम्मान होगा,मैने कभी सोचा नहि। इस क्षेत्र मे अपनी क्षमता सामर्थ्य, इच्छानुसार नि: स्वार्थ भाव से सकारात्मक योगदान किया है। इस योगदान की पृष्ठभूमि मे सम्मान प्रस्सतिपत्र की कामना या ललक नहीं बल्कि जन सेवा की भाव रहता है। आज चालक बिरादरी को सम्मानित करने का विचार मे लाया है मै और मेरे चालक संघ परिवार गौरवान्वित है। व्यापारी संघ जामगांव सम्मान करने वालो मे दशरथ सिन्हा, तेज राम सिन्हा टिकम चन्द्राकर यशवंत साहू लीलाराम सिन्हा द्वावरिका साहू लाकेश सिन्हा नासिर खान नरसिंग सिन्हा हेमू सिन्हा टिकेश ध्रव ताकेश साहू हेमसिंग तारक नयन सार्थक ।बधाई देने वालो मे सिन्हा ट्रेवल्स मालिक मोरज सिन्हा हर्ष सिन्हा, योजित सिन्हा ईश्वर डडसेना उर्वसी सिन्हा केशरी सिन्हा निर्मला सिन्हा देवेन्द्र सिन्हा, भागीरथी सिन्हा, परदेशी सिन्हा टेमन सिन्हा, चालकगण मनोज यादव दीपक निषाद जोगी यादव शत्रुघ्न यादव हीरा साहू मनोज चन्द्राकार उदय साहू मानसिंग गैंद निषाद सतनामी गुड्डु खेलू निषाद आदि ने इस स्वागत पर व्यापारी संघ जामगांव को धन्यवाद दिया है।
कुशल बस चालक अशोक का दीर्घ कालिन सेवा पर सम्मान हुआ। मनुष्य का मुल्यांकन उनके अच्छी आदतों से होती हैं।
जनवरी 04, 2021
Tags

