*छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज पाली से चैतराम केवट की रिपोर्ट *
जिले के अंतिम छोर पर बसे ग्राम पंचायत जेवरा के मोहल्ला मोहनपुर में नौ दिवसीय गौरा गौरी महोत्सव समोरह में क्षेत्रीय विधायक कृष्ण मुर्ति बांधी एवं जिला पंचायत सदस्य विरेद कौशिक ने जेवरा पहुंच कर गौरी गौरा पर्व का पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की और महोत्सव का समापन किया गया। जिसमें भगवान शिव शंकर की बारात बड़े धूमधाम से बस्ती होते हुए माता पार्वती को लेने पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और गौरी मा पार्वती के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। मादर की थाप के पर नाचते झूमते गाते हुए भगवान शिव शंकर, माता पार्वती, सिद्ध बाबा, को शोभा यात्राके साथ तालाब में विसर्जन किया गया। इस अवसर पर मूलचंद पटेल, (सरपंच ) , संतोष मरावी (उपसरपंच ), रामप्रसाद, गणेश, द्वारिका मरावी, संतोष फूल बाई, मंगली बाई, शिवकुमारी, शैलकुमारी, कृष्ण बाई, मुलिन बाई, मंगली बाई, शशी बाई, राजकुमारी, सुखदेव, भागवत, चमरा, रामदिन चौहान, हरप्रसाद, पुनीराम, रामशंकर, देव प्रसाद, घासीराम, रविशंकर, मंगतू एवं बड़ी संख्या में महिला गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

