छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
मैंनपुर, अमलीपदर
मकरध्वज प्रधान
8817826305
मैंनपुर-गरियाबंद जिले के मैंनपुर ब्लाक बिरिघाट ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम पानीगॉव (बाबापारा) व उड़ीसा केंदूगुड़ा तेल नदी घाट मे प्रतिदिन रेत की अवैध परिवहन ट्रेक्टर व चार पहिये वाहनों से हो रही है,एक दिन में एक से दो वाहन में रेत ली जाती है, जिससे नदी का पानी तेज बहाव व सामने स्थित छोटे बस्ती बाबापारा (पानीगांव)भविष्य में तट ना होने से तेल नदी के तेज बहाव में डूबने का खतरा बना हुआ है, ग्रामीण इसे लेकर चिन्तित है,शासन प्रशासन खनीज सम्पदा को लेकर कड़ी से कड़ी कानून लागू की है लेकिन यहाँ बेअसर दिखाई पड़ रहा है यह मामलों को कई दफा जनप्रतिनिधियों को सूचित भी किया गया है लेकिन कोई सुध नहीं लेता।शासन को अवगत कराते हुए कि जल्द से जल्द इस गम्भीर विषय को लेकर उचित पहल की जानी चाहिए।

