छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006
छत्तीसगढ़ शासन संसदीय सचिव एवं विधायक द्वारकाधीश यादव ने कहा समाज को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत
*खल्लारी परिक्षेत्र में सामुदायिक भवन निर्माण का रखा गया मांग विधायक ने दिया शीघ्र स्वीकृति करने का आश्वासन*
छत्तीसगढ़ केन्द्रीय बड़े कोसरिया यादव समाज के पदाधिकारियों ने आज यादव समाज का विभिन्न समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार में ससंदीय सचिव एवं खल्लारी विधानसभा विधायक द्वारकाधीश यादव से मुलाकात किया।
संसदीय सचिव से समाजिक गतिविधियों के संबंध में कई प्रस्ताव रखा गया था जिस पर समाजिक गणों के साथ संसदीय सचिव ने लम्बी चर्चा किए वहीं खल्लारी क्षेत्र में मंदिर परिसर अंतर्गत बैठक, सम्मलेन, अन्य समाजिक गतिविधियों के लिए सामुदायिक भवन निर्माण का मांग बड़े कोसरिया यादव समाज के पदाधिकारियों ने रखा जिसे संसदीय सचिव एवं विधायक द्वारकाधीश यादव ने शीघ्र ही स्वीकृत करने का आश्वासन समाज को दिया।
संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक से मिलने वालो में यादव समाज प्रतिनिधि मंडल में बड़े कोसरिया यादव समाज छत्तीसगढ़ (उड़ीसा) केन्द्रीय अध्यक्ष रामकुमार यादव, खल्लारी विधानसभा विधायक प्रतिनिधि एवं केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य हबेलाल यादव, बागबाहरा ब्लाक यादव समाज अध्यक्ष विनोद यादव,
केन्द्रीय उपाध्यक्ष बुधराम यादव, केन्द्रीय सचिव एवं शिक्षक दामोदर यादव, केन्द्रीय सदस्य विजय यादव, केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य भूखन यादव,खल्लारी क्षेत्र अध्यक्ष गजानन यादव, एवं पंचगण उपस्थित थे।


