छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006
बिलासपुर जिले में यादव समाज का महासम्मेलन का कार्यक्रम आयोजन का है प्रस्ताव
सर्व समाज छत्तीसगढ़ एवं सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सहित समाजसेवी, संसदीय सचिव, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत के पदाधिकारी एवं समाजिक पदाधिकारी रहेंगे उपस्थित
बड़े कोसरिया यादव समाज रामकुमार यादव एवं केन्द्रीय पदाधिकारियों ने आज सर्व समाज छत्तीसगढ़ अध्यक्ष एवं सर्व यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु से समाजिक गतिविधियों के संबंध में सौजन्य भेंट किया।
प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने यादव समाज पदाधिकारियों को को समाज का संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर कार्ययोजना तैयार करें जिससे सभी का विकास एक साथ हो समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने आवश्यक कदम उठाए और जहां भी मेरा जरूरत हो मुझे तत्काल बताएं मैं समाज का सेवा के लिए हमेशा आप सभी के साथ रहूंगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने सर्व समाज गरियाबंद जिले का गठन 9/01/2021को गरियाबंद रेस्ट हाउस में आवश्यक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है और अन्य जिलों में भी अलग अलग तारिख में बैठक रखा गया है वहीं सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ का विभिन्न कार्यक्रमो के बारे में भी विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि मस्तूरी पचपेड़ी परिक्षेत्र का तत्वावधान में यादव समाज महासम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इसमें अपने क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मिलित होना है
जिसमें छत्तीसगढ़ यादव समाज के विभिन्न जनप्रतिनिधियों सहित समाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष से सौजन्य भेंट करने वालों में प्रमुख रूप से केन्द्रीय अध्यक्ष रामकुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि एवं केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य हबेलाल यादव, बागबाहरा सर्व यादव समाज अध्यक्ष विनोद यादव,
केन्द्रीय उपाध्यक्ष बुधराम यादव, केन्द्रीय सचिव दामोदर यादव, केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य भूखन यादव, केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय यादव, खल्लारी परिक्षेत्र अध्यक्ष गजानन यादव सहित समाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे


