छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006
निषाद समाज ने वनवास काल में भगवान श्रीराम का सर्व प्रथम किया था सहयोग-केशरी धुव्र
कार्यक्रम का अतिथियों में
जनपद पंचायत अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी एवं जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाज प्रमुख सहित सैकड़ों समाजिकगण हुए सम्मिलित*
छुरा-: छुरा परिक्षेत्र निषाद समाज द्वारा राम जानकी मंदिर मे गुहा निषाद राज जयंती समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तोकेश्वरी मांझी,जनपद पंचायत अध्यक्ष छुरा,
अध्यक्षता रामसिंह निषाद,विशिष्ट अतिथि केसरी नोहर ध्रुव जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद , कौशल सिंह ठाकुर सरपंच कोसमबुडा , उमेद सिंह सोरी पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष छुरा , थानसिंह निषाद पार्षद छुरा रहे ।अतिथियो का आतिशबाजी, बाजे गाजे , फुल मालाओ के साथ स्वागत किया । अतिथियो ने अपने अपने विचार व्यक्त किए मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी ने कहा कि गुहा निषाद जयंती हर वर्ष ऐसे ही भव्य रूप में मनाया जाना चाहिए
निषाद समाज संघर्ष शील समाज है जिन्होंने सदियों से चली आ रही परंपरा को कायम रखा है समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करके एक ऐसे समाज का निर्माण में भागीदारी करें जो सभी समाजों के लिए मार्गदर्शक बने।
केसरी ध्रुव ने कहा कि समाज के पूर्वज गुहा निषाद राज भगवान् राम को बनवास के समय नदी पार कराए है आप सब ऐसे गुहा निषाद राज के समाज से है आपको गर्व होना चाहिए क्योंकि निषाद समाज ने अपनी योगदान भगवान श्रीराम को वनवास के समय दिया और भगवान श्रीराम का राज्य में निषाद राज ने हजारों साल तक अपना राज्य में राज किया था समाज का विकास हेतु प्रत्येक बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित बनाएं जिससे समाज का विकास हो । कार्यक्रम मे भारी संख्या मे महिलाए समाज प्रमुख बजारु निषाद, मन्नु निषाद, बालकृष्ण निषाद, लछनू निषाद सहित छुरा परिक्षेत्र के सामाजिक बंधू उपस्थित थे ।

