छत्तीसगढ़िया सवॅ समाज गरियाबंद जिला का बैठक संपन्न, किया गया कार्यकारिणी घोषित

 





 छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006

छत्तीसगढ़िया सवॅ समाज गरियाबंद जिला का बैठक का आयोजन आक्शन हाल गरियाबंद में रखा गया था जहां जिले भर से सैकड़ों लोगों ने बैठक में अपना उपस्थित प्रदान किया
वहीं बैठक में सम्मिलित होने छत्तीसगढ़िया सवॅ समाज  प्रदेश अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष
 रमेश यदु जी, छत्तीसगढ़िया सवॅ समाज युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अश्विनी बबलू त्रिवेन्द्र जी छत्तीसगढ़िया सवॅ समाज कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश पटेल समाज अध्यक्ष राजेंद्र नायक,सेन समाज प्रदेश अध्यक्ष विनोद सेन , छत्तीसगढ़िया सवॅ समाज महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष लोकेश्वरी नेताम का नगर आगमन पर तिरंगा चौंक में आकर्षक नृत्य दल द्वारा पारंपरिक नृत्य करते हुए छत्तीसगढ़िया सवॅ समाज जिला गरियाबंद द्वारा
फूल माला, पटाखे फोड़कर भव्य स्वागत करते हुए रैली निकालकर बैठक स्थल तक अतिथियों को लाया गया
अतिथियों के साथ सैकड़ों की संख्या में युवा, बुजुर्ग, महिला कार्यकर्ता शामिल रहे।
बैठक का शुभारंभ मां भारती एवं बाबा साहेब आंबेडकर का छायाचित्र में दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
बैठक में विभिन्न समाजिक मुद्दों पर चर्चा किया गया कार्यक्रम का अन्य विशिष्ट अतिथियों में , जिला पंचायत उपाध्यक्ष गरियाबंद संजय नेताम, जिला कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र साहू, गरियाबंद जिला पंचायत सभापति धनमती यादव, जिला सभापति मधुबाला रात्रे थे।
छत्तीसगढ़िया सवॅ समाज के कार्यक्रम को मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़िया सवॅ समाज रमेश यदु ने संबोधित करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ में परदेशिया लोग राज कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ के मूल निवासी जिन्होंने छत्तीसगढ़ का अस्तित्व में अपना योगदान दिया है वो शोषित हो रहें हैं जिनका कोई वजूद छत्तीसगढ़ में नहीं था वो आज राजा बनके बैठे हैं ऐसे लोगों को हमने बहुत राजा बनाया अब वक्त बदलाव का‌ है और अब छत्तीसगढ़ वासियों को राजा बनाना जरूरी है क्योंकि जो छत्तीसगढ़ के मूल निवासी लोगों का और जिन्हें हमारा संस्कृति पता नहीं वो क्या हमारे विकास में योगदान देंगे हम छत्तीसगढ़ में विभिन्न जातियों के लोग हम सभी वषों से मिलकर रह रहे थे पर आज बाहरी राज्यों से आकर परदेशिया लोगों ने हमारे बीच मतभेद करवाकर वो राज कर रहे हैं मैं आप लोगों को बताना चाहुंगा कि हमारा आंदोलन का व्यापक असर अब देखने को मिल रहा है परदेशिया लोग को डर हो रहा है कि उनका राज पाठ चला जायेगा इसी लिए वो मेरे नाम से बोलते हैं कि रमेश यदु को चुनाव लड़ना है पर मैं आप सभी को बताना चाहुंगा कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा क्योंकि मुझे आप सभी सर्व समाज छत्तीसगढ़ के लोगों ने जो जिम्मेदारी सौंपी उसे निभाऊंगा और हमेशा समाज के लिए जिया हूं आगे भी समाज के लिए जिऊंगा
छत्तीसगढ में  छत्तीसगढ़ियो का हक और अधिकार के लिए हमें शिक्षा, राजनीति, उधोग में आगे आना होगा क्योंकि जब तक सभी जगहों में हमारा छत्तीसगढ़िया लोग नहीं रहेंगे तब तक हमारा विकास के बारे में कोई नहीं सोचने वाला विधानसभा में विधायक जब हमारा छत्तीसगढ़िया होगा तो वो छत्तीसगढ़ की बात करेगा पूरे विधानसभा में हमें केवल छत्तीसगढ़ का मूल निवासी समाज का ही उम्मीदवार का समर्थन करने की जरूरत है क्योंकि सत्ता विपक्ष में बैठै लोगों के पास फुर्सत नहीं है कि वो मूल छत्तीसगढ़िया के बारे में सोचे आज हमारी संस्कृति का काम को भी बाहरी लोग बिजनेस बनाकर बिजनेस कर रहे हैं छत्तीसगढ़ का निवासी और गरीब हो रहा है और बाहरी लोग अमीर हो रहे हैं ऐसे आप सभी को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है।
गरियाबंद जिला अध्यक्ष पन्ना लाल ध्रुव ने बैठक का रुप रेखा को रखा और स्वागत भाषण देते हुए अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज एसटी, एससी ओबीसी समाज को एकजुट होकर एक मंच पर आने की जरूरत है क्योंकि हम सभी को शोषित होने से बचना है तो एक साथ मिलकर रहना होगा और हमारा विकास एकजुटता से होगी न कि अलग-अलग रहने से होगा।
प्रदेश अध्यक्ष सर्व समाज छत्तीसगढ़  युवा विंग अश्वनी बबलू त्रिवेन्द्र ने कहा कि हम सभी पहले एक समाज के थे और एक समाज के बारे में सोचते थे पर अब छत्तीसगढ़िया सवॅ समाज ने हमें सभी समाज का भाई,चाचा,मामा, बना दिया अब हमें सभी मूल छत्तीसगढ़िया सवॅ समाज के बारे में सोचना है क्योंकि जिस तरह से बाहरी लोग आकर छत्तीसगढ़ वासियों का धर्म,जाति, राजनीति के नाम से शोषण कर रहे थे इसी छत्तीसगढ़ वासियों का पीड़ा को महसूस करते हुए हमारे ही समाज के वरिष्ठ जनों ने हमारी आवाज को बुलंद करने और हमें न्याय मिल सके इस लिए छत्तीसगढ़िया सर्व समाज का गठन किया और लगातार पूरे छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु का नेतृत्व में छत्तीसगढ़िया सवॅ समाज मजबूत हो रहा है वहीं देखा जाए तो हमारे प्रदेश में बाहरी लोग आकर हमें तुम तेली, सतनामी, राऊत, गोंड समाज के हो करके हमारे बीच फूट डालकर लड़वा देते हैं ये वही लोग हैं जिन्होंने इतनों वर्षों तक हमारा शोषण किया है अब हमें हमारा समाज के बैनर तले ऐसा आंदोलन पूरे छत्तीसगढ़ में करना है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ी लोगों का राज हो न कि ये बाहरी लोगों का युवा वर्ग को इनसे सावधान रहना है क्योंकि ये लोग युवाओं को लुभाने के लिए स्कूल, कालेज के समय ही कई कार्यक्रम आयोजित करते हैं और जब युवा अपना अधिकार मांगता है तो ये लोग अपने हाथ खड़े कर लेते हैं , खुद छत्तीसगढ़ में आकर बड़े बड़े उद्योगपति,राजनैता बन कर बैठे हैं और छत्तीसगढ़ के मूल निवासी समाज आज भी उनके घरों में नौकरी करने को मजबूर हैं क्योंकि इन्हें फूट डालना,लालच देना , शोषण करना बहुत अच्छी तरीका से आता है वहीं सभी युवा साथी छत्तीसगढ़िया सवॅ समाज के वरिष्ठ जनों को आदर्श मानते हुए पूरे तन मन से हमारे समाज के लिए आने वाले भविष्य के लिए पूरा योगदान देना और मजबूत छत्तीसगढ़िया सवॅ समाज का निर्माण में समाज का हाथ पकड़ के चलना है।
बैठक में महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश्वरी नेताम ने अपने उदबोधन में कहा कि आज छत्तीसगढ़िया सवॅ समाज के सभी वर्गों को एक साथ एक मंच पर देखकर बहुत खुशी होती है छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ियों का राज चले इसके लिए छत्तीसगढ़िया सवॅ समाज का गठन जो हमारे छत्तीसगढ़ के मूल निवासि एस टी एससी ओबीसी समाज ने किया है इसके लिए आजीवन आभारी रहूंगी अब लगता है कि पूर्वजों के द्वारा हमें सिखाया गया हमारी संस्कृति के अनुसार एक साथ मिलकर की जो परंपरा है साथॅक होने से कोई नहीं रोक सकता हमारे पूर्वजों जब निवास करते थे गांव में न पंच, सरपंच,न जिला का जरूरत था सभी समाजों के लोग बैठकर बड़ा से बड़ा मशला को सुलझा लेते थे पर जब से छत्तीसगढ़ गढ़ में बाहरी लोग आये हमारे बीच फूट डालो शासन करो का नीति अपनाई है जिससे हम बिखर गए अब हमें संगठीत होकर इनका सामना करना है क्योंकि गोंडी भाषा में एक कहावत है मवा नाटे मवा राज अर्थात हमर गांव में हमर राज होगा तभी हम सभी का विकास संभव है वरना ये बाहरी लोग अब हमारे पूर्वजों ने जो काम हमारे लिए रखा था उसे भी हथिया रहे खुद उसी काम में टेंडर निकाल‌कर हमें मजदूर बना रहे हैं और मालिक बनकर बिजनेस मैन और राजनीति कर रहे हैं ऐसे लोगों से सावधान होकर हमें अपनी अधिकार के लिए लड़ना है खासकर महिलाओं से निवेदन है कि वो छत्तीसगढ़िया सवॅ समाज का विभिन्न कार्यक्रमो और समाजिक गतिविधियों में अपनी योगदान दे ताकि आने वाली हमारी संस्कृति बची रहे और भविष्य सुरक्षित हो।
छत्तीसगढ़िया सवॅ समाज कार्यकारी अध्यक्ष एवं पटेल समाज प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने कहा कि आज वर्तमान स्थिति में छत्तीसगढ़ियों को एक दूसरे का सहयोग करना जरूरी हो गया है अब हमें उन लोगों से लड़ने की जरूरत है जिन्होंने हमारे अधिकारों को छीन लिए हैं एक साज़िश के तहत पिछड़ा वर्ग समाज को एकजुट नहीं होने दिया जा रहा है जबकि पिछड़ा वर्ग समाज 52 प्रतिशत है और आरक्षण सिर्फ 17 प्रतिशत् ये कहा का न्याय हुआ सभी समाजों के प्रमुख जन आप ब्लाक एवं क्षेत्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़िया सवॅ समाज को एकजुट करे जिससे हमें हमारा अधिकार मिल सके।
बैठक में उपस्थित लोगों को सर्व आदिवासी समाज जिला गरियाबंद के अध्यक्ष भरतसिंह दीवान, सर्व समाज जिला कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र साहू, गरियाबंद जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने भी संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में गरियाबंद जिला महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ का गठन किया
युवा प्रकोष्ठ का गरियाबंद जिला अध्यक्ष देवाराम मरकाम को एवं कार्यकारी गरियाबंद जिला अध्यक्ष गरियाबंद जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम को बनाया गया अन्य सदस्यों में जिला उपाध्यक्ष गोरेलाल सिन्हा,भीम निषाद,पवन कुमार साहू, राजकुमार निमॅलकर,डी के सिन्हा, जिला सचिव नरेंद्र ध्रुव, मोती लाल साहू, बसंत पटेल, सहसचिव सुरेश मानिकपुरी, शोभित राम यादव, जिला कोषाध्यक्ष मनीष ध्रुव, जिला महामंत्री देव सिंह रात्रे, कार्यकारिणी सदस्य में प्रेम लाल ग्वाल, आनंद राम ध्रुव , विरेन्द्र सेन, बलराम साहू, रामकुमार साहू,सोमन यदु,अरूण सोनवानी, खगेश्वर भुजिया,दानेश्वर साहू, नरेंद्र कश्यप, विष्णु पटेल को बनाया गया प्रदेश पदाधिकारी गण संरक्षक , एवं सभी समाजों के जिला अध्यक्ष गण स्थाई आमंत्रित सदस्य होंगे जबकि आने वाले समय में जिला गरियाबंद अंतर्गत ब्लाक में ब्लाक अध्यक्ष एवं जिला में और कार्यकारिणी का विस्तार किया जाना प्रस्तावित है
महिला प्रकोष्ठ में गरियाबंद जिला अध्यक्ष का महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी जिला पंचायत गरियाबंद सभापति मधुबाला रात्रे को दिया गया है वहीं कार्यकारी गरियाबंद जिला अध्यक्ष जिले के सबसे बड़े ग्राम कोपरा की सरपंच डां डाली साहू को दिया गया है
उपाध्यक्ष शीतल कुलदीप, जिला सचिव रिना सिन्हा, सहसचिव सुरेखा सिन्हा,धान बाई कमार,जिला कोषाध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद की सभापति धनमती यादव को दिया गया है
कार्यकारिणी सदस्य में यशवंत कंवर, सरोजनी रात्रे, बनाया गया है।
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मधुबाला रात्रे ने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा ब्लाक एवं जिला का बैठक करके उजवान महिलाओं को स्थान दिया जायेगा
बैठक में छुरा से छत्तीसगढ़िया सवॅ समाज एवं वरिष्ठ पत्रकार हरिभूमि प्रवक्ता यशवंत यादव,
बड़े कोसरिया यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष एवं पत्रकार रामकुमार यादव, सर्व आदिवासी समाज छुरा ब्लाक अध्यक्ष एवं सरपंच कौशल ठाकुर, युवा आदिवासी नेता पुनित राम ठाकुर, साहू समाज प्रमुख मानिक राम साहू,‌दीवान समाज प्रमुख छुरा गुलाब सिंह दीवान, मैनपुर देवभोग से पत्रकार भरत यादव,चारगढ यादव समाज अध्यक्ष केनू राम यादव,कोसरिया यादव समाज जिला अध्यक्ष जयमल यादव, समाज के जिलाध्यक्ष में राजकुमार निमॅलकर जिला अध्यक्ष निर्मलकर समाज,कमार समाज से जिला अध्यक्ष नवतू राम कमार, सर्व यादव समाज जिला अध्यक्ष रिखी राम यादव,
गाड़ा समाज जिला अध्यक्ष यशवंत बघेल, कुंभकार समाज जिला अध्यक्ष डॉ डी आर कुंभकार, मानिकपुरी समाज जिला अध्यक्ष प्रशांत मानिकपुरी,महार समाज जिला अध्यक्ष सुजीत कुटारे, पटेल समाज जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल,दौवा राम कुंभकार प्रदेश उपाध्यक्ष कुंभकार समाज,पवन कुमार साहू अध्यक्ष सोरिद परिक्षेत्र, संतु राम ध्रुव अध्यक्ष राजिम राज ध्रुव समाज, बलराम साहू अध्यक्ष पाण्डुका ग्रामीण साहू समाज, खगेश्वर भुजिया युवा अध्यक्ष भुजिया समाज, सुन्दर कश्यप जिला सचिव गाड़ा समाज, शोभित यादव कोसरिया यादव समाज, मोती लाल साहू युवा कार्यकर्ता साहू समाज, सहित जिले के सरपंचों में प्रमुख रूप से
 सरपंच ग्राम पंचायत बहेराबुड़ा मनीष ध्रुव, सड़कपरसुली से सुरेखा नागेश,कौदकेरा से धनेश्वरी ठाकुर, नहरगांव से चित्ररेखा फुलकरा से यशवंत कंवर,खम्हारीपारा से लक्ष्मी धुव, उपसरपंच रिना सिन्हा, भुजियामुड़ा से लिलेशिया कंवर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेखा दीवान, मैनपुर से हितेशवरी नागेश, कोकड़ी से  झम्हनी ध्रुव , बारूका से
छतपाल धुव्र, मालगांव से दुलेश धुव्र, मजरकटा से भूपेंद्र सिंह,सढ़ोली से लव धुव्र, बरबाहरा से बैसाखुराम सरपंच पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों आए लोग सम्मिलित हूए
बैठक का संचालन छत्तीसगढ़िया सवॅ समाज गरियाबंद के महासचिव दान सिंह निषाद ने किया

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !