ग्राम का विकास कार्यों में लापरवाही नहीं किया जायेगा बर्दाश्त-जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू

 छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्ट-रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006


रोहित साहू ने जिला पंचायत गरियाबंद के सामान्य सभा में उठाएं क्षेत्र के महत्वपूर्ण मुद्दे


1.नहर नाली लाइनिंग का कार्य समय सीमा पर पूर्ण हो।
2. शासकीय आयोजनों पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए।
3.फिंगेश्वर ब्लांक के ग्राम पंचायत गनियारी के आश्रित ग्राम घोघरा और लुचकेरा पंचायत के आश्रित ग्राम खापरी को राजस्व ग्राम का दर्जा मिले।
4. सतधरा से खुडियाडिह सरगी नला में सेतु निर्माण हेतु आगामी बजट में शामिल किया जाए।
5.राजिम समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एम्बुलेंस एवं जिले के सभी ब्लाकों में मुक्तांजलि (शव) वाहन की व्यवस्था हो।
6.शौचालय निर्माण की राशि हितग्राहियों को तत्काल दिया जाए।     
7.चैतरा से रवेली मुख्य मार्ग में पुलिया निर्माण की स्वीकृति की मांग।
8.गनियारी बांध के नहर नाली की कांक्रीटीकरण की मांग।
जिला पंचायत गरियाबंद के सामान्य सभा में क्षेत्र क्र ०२ के जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को गाभिरता से उठाया  राजिम विधान सभा अंतर्गत जनशंसाधन विभाग ने स्वीकृति नहर नाली कार्य में विभाग के लापरवाही के कारण किसानों को विगत वर्षो से रबी फसल पानी प्राप्त नहीं हो पा रहा है जिससे क्षेत्र के किसानों में काफी आक्रोश हैं। अधिकारियो से चर्चा करने पर कहा जाता हैं कि नहरों में लाइनिंग तथा मरम्मत का कार्य चल रहा हैं। जिससे रोहितसाहू ने विभाग प्रमुख से पूछ कि इस कार्य को पूर्ण करने में और कितना समय लगेगा ।
किसानों को जवाब देने में हम जन प्रतिनिधियों को काफी दिक्कतों का सामान करना पढ़ता हैं। तत्काल समस्त नहरों के लाइनिंग कार्य समय सीमा पर पूर्ण कराए ताकि क्षेत्र के किसानों को रबी फसल का लाभ मिल सके।
प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन के सम्बन्ध में सदन को अवगत कराया कि स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत स्वीकृति हितग्राही मूलक शौचालय एवम् गौठान में निर्मित शौचालय पूर्ण हो चुका हैं उक्त हितग्राही मूलक योजना की राशि जिले में पूर्व से उपलब्ध हैं किन्तु अभी तक कार्यालय द्वारा इनका भुगतान नहीं किया गया हैं जिससे हितग्राही एवम् जिले के समस्त सरपंच काफी  परेशान हैं। जिससे हितग्राही मूलक कार्यों से जनता का विश्वास उठता जा रहा हैं। जिले के अधिकारियो को निष्क्रियता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा हैं। इस विषय पर तत्काल तीन दिवीय के अंदर राशि भुगतान की मांग की गई हैं।
ग्रामीणों को उचित स्वस्थ सेवा उपलब्ध कराने हेतु राजिम स्वस्थ केंद्र में मध्यप्रदेश शासन काल से एक एंबुलेंस है को अनुपयोगी हैं जिसे तत्काल बदल कर गौंन खनिज मद या DMF मद से एंबुलेंस खरीद कर सुविधा दिलाई जाए एवम् जिले के प्रत्येक ब्लॉक या थाना स्तर  में मुक्तांजली शव वाहन की सुविधा दिलाया जाए जिससे ज़रूरत मनांदो को इनका लाभ मिल सके ।
जिले के जलसंसाधन अनुविभाग अंतर्गत गनियारी जलाशय के नहर नाली जो पूर्व में बनाई गई थी वर्तमान में पूर्ण रूप से क्षति ग्रस्त हैं आस पास के कृषक जिनके खेत में इस जलाशय से सिंचाई होता है उन कृषकों को भारी असुविधा हो रही हैं। जिसे कांक्रीटीकरण की स्वीकृति किया जाय।
फिंगेश्वार ब्लॉक के ग्राम पंचायत गनियारी के आश्रित ग्राम घोघरा एवम् ग्राम पंचायत लचकेरा के आश्रित ग्राम खापरी को राजस्व ग्राम बनाने सदन में प्रस्ताव पारित कर छत्तीसगढ शासन को प्रेषित करे ताकि इन दोनों ग्रामों को पूर्ण राजस्व ग्राम का दर्जा प्राप्त हो सके।
मेरे जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत चैतरा व्यहा बरुला मार्ग पर पुलिया निर्माण कराया गया है जो कि बहुत ही संकीर्ण एवम् दुर्घटना जन्य ढाल हैं जिससे किसानों एवम् राह गुजरो हो आवा गमन में अत्यंत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं काई दुर्घटना घट चूके हैं। ग्रामीणों के मांग अनुरूप उक्त पुलिया को चौड़ा एवम् उचा किया जाय जिससे राहगीरों को सुविधा हो।  
   सरगी नाला में  सतधरा धाम ग्राम पंचायत कोंदकेरा में स्थित हैं जो पर्यटन तथा देव स्थल हैं । जहां प्रति वर्ष विशाल मडाई मेला एवम् धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होता है जिसमें क्षेत्र की जनता काफी बड़ चढ़ कर हिस्सा लेते है जोकि सरगी नला के किनारे स्थित है सरगी नला में पुल नहीं होने के कारण क्षेत्र की जनता को आवागमन में असुविधा होती हैं।सरगी नला पर सेतु निर्मण की मांग प्रमुख रूप से रखी गई हैं। जिसे सदन में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। जिसे छत्तीसगढ़ शासन के बजट में शामिल करने प्रस्ताव भेजा जाय।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !