छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
मैंनपुर, अमलीपदर
मकरध्वज प्रधान
8817826305
मैंनपुर-ध्रुवागुड़ी से आधा किलोमीटर की दूरी पर दो बाईक सवार की आपस में टक्कर हुआ, जिसमे एक बाइक सवार युवक की पैर टूट गया है,तथा दूसरे युवक को ख़ास कोई गम्भीर चोट नही लगा है, मिली जानकारीनुसार एक युवक बाइक सवार होकर गोहरापदर व दूसरा युवक कांडसर से आ रहा था अचानक आपस में भिड़न्त हो गई ,पीछे बैठा व्यक्ति पीपल खुटा का बताया जा रहा है जिसका पैर टूटा हुआ है, घटना लगभग रात7 बजे का है, बाइक सवार पीड़ित व्यक्ति को 108 सेवा को सम्पर्क कर अमलीपदर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है जहाँ ईलाज चल रहा है गौर तलब हो कि आये दिन इसे दिल दहला देने वाली घटनाओं से मार्ग खून से लथपथ हो रही है,क्षेत्रिय ग्रामीण भी सड़क को लेकर नाराज व भय ब्यक्त है, लेकिन शासन-प्रशासन अभी तक मार्ग को लेकर मौन साधी हुई है।
"अमलीपदर ध्रुवागुड़ी मार्ग पर दो बाइक सवार की आपस में भिड़न्त एक युवक का टूटा पैर, दूसरे युवक को लगी है चोट"
जनवरी 19, 2021
Tags

