मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हैलिपेड स्थल पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत

महासमुंद जनवरी 2021/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार 17 जनवरी को जिला मुख्यालय में आयोजित संभाग स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन, पत्रिका विमोचन एवं अलंकरण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसके पूर्व हैलिपेड स्थल पर कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रवि मित्तल, अपर कलेक्टर  जोगेन्द्र कुमार नायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हैलिपेड स्थल पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलें के चारों विधायक विनोद चन्द्राकर, द्वारिकाधीश यादव, देवेन्द्र बहादुर सिंह, किस्मत लाल नन्द, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं समाज प्रमुख उपस्थित थे।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !