गरियाबंद जिला पंचायत सदस्य एवं महिला बाल विकास विभाग सभापति श्रीमती मधुबाला रात्रे ने 6 दिसम्बर को नगरी प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया से सौजन्य मुलाकात कर राजिम क्षेत्र सतनामी समाज बाहुल्य ग्राम जामगांव,कौंदकेरा,खपरी(लचकेरा)हथखोज हेतु 6.50 लाख रुपए के प्रत्येक ग्राम में मंगल भवन निर्माण एवं नगर पंचायत राजिम एव फिंगेश्वर हेतु 20-20 लाख रुपये स्वीकृति के लिए निवेदन किया था। जिस पर
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने तत्काल संज्ञान लेते 10 दिसम्बर को जिला पंचायत गरियाबंद को पत्र जारी कर स्थान निर्धारण कर स्वीकृति हेतु प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने आदेशित किया है। डॉ शिवकुमार डहरिया नगरीय प्रशासन विकास मंत्री द्वारा तत्काल मंगल भवन स्वीकृति हेतु आदेश करने पर तहसील परिक्षेत्र सतनामी समाज ने हर्ष व्यक्त कर आभार जताया है।
*यह जानकारी सभापति के निजिव सचिव किरण टण्डन के द्वारा दिया गया*
गरियाबंद जिला पंचायत सभापति श्रीमती मधुबाला रात्रे के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में लाखों की स्वीकृति प्रदान किया गया
जनवरी 01, 2021
Tags

