नुनेरा में मनाई गयी माँ शाकम्भरी जयंती

 छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज को


रबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट


👉 गाँव में निकाली गयी शोभा कलश यात्रा

👉विधायकों ने नवीन पटेल  सामुदायिक भवन बनवाने की घोषणा की 

 नुनेरा प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी ग्राम नुनेरा में पुष्श पूर्णिमा एवं अन्न दान का महापर्व छेरछेरा के दीन पटेल समाज के द्वारा माँ शाकम्भरी जयंती का आयोजन किया गया जिसमें सर्व प्रथम समाज के महिलाओं एवं युवतियों द्वारा शोभा कलश यात्रा निकाला गया जिसमें सब्जीयो से भरी टोकरी एवं माँ शाकम्भरी जी की छाया चित्र के साथ रथ द्वारा ग्राम भ्रमण किया गया तत्पश्चात ग्राम नुनेरा स्थित पटेल  धर्मशाला प्रांगण में अतिथियों का स्वागत छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर  किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मोहित राम केरकेट्टा विधायक पाली तानाखार,जीन्होने नुनेरा में पटेल समाज के नवीन सामुदायिक भवन के लिये पाँच लाख रुपये एवं कटघोरा विधायक श्री पुरुषोत्तम कंवर द्वारा पाँच लाख रुपये कुल दस लाख रुपये का नवीन सामुदायिक भवन बनवाने का घोषणा की 

विशिष्ट अतिथियों में ज़िला सदस्य श्री प्रेमचंद पटेल,जनपद सदस्य श्रीमती सुकृता जयराम गोंड,सरपंच नुनेरा श्री मुकेश श्रोते,सरपंच बाँधाखार श्री तानू सिंह मरावी,सरपंच पाली बसंत पटेल,उप सरपंच कृष्णा अहीर,कुशाल सिंह कंवर,कृष्णा मरावी,अनिल गुप्ता,राकेश पुरी,धरम पुरी,कादीर हुसैन,नारायण सिंह राजपूत थे 

कार्यक्रम के आखिर में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया 

आयोजन समिति में 

मुन्ना पटेल,सुकालु पटेल,केशव पटेल,मनहरण पटेल,मंगलेश पटेल,राज़ कुमार पटेल  सुरेश पटेल,अशोक पटेल,विनोद पटेल एवं समाज के सभी सहयोगी गण रहे ।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !