छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006
छुरा-आईएसबीएम विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह 18 फरवरी को आयोजित होगा। इस दीक्षांत समारोह कि अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष, राज्यपाल माननीय सुश्री अनुसूईया उइके करेंगी।विशिष्ट अतिथि के रूप में राजिम विधानसभा क्षेत्र विधायक एवं पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उमेश पटेल उच्चशिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, मुख्य वक्ता के रूप में पद्मश्री प्रो. ए. टी. दाबके पूर्व कुलपति आयुष विवि रायपुर एवं विशेष अतिथि के रुप मे डॉ.शिववरण शुक्ल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ नीजि विश्वविद्यालय विनियामक आयोग की गौरवमय उपस्थिति में संम्पन्न होगा ।
प्रथम दीक्षांत समारोह में सत्र 2017 से 2020 तक के अकादमिक परीक्षाओं में प्रवीण्य सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थीयों को उपाधि एवं स्वर्ण पदक प्रदान किये जायेंगे। विवि के इस आयोजन में सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेंगे। 17 जनवरी , रविवार को दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास एवं दीक्षांत के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिया जाएगा।
मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा स्वर्ण पदक-
कला एवं मानविकी संकाय से अनिल पटेल एम.फिल हिन्दी सत्र 2018-20, लोकेश कुमार साहू स्नातकोत्तर अंग्रेजी सत्र 2018-20, पीला बाई स्नातक सत्र 2017-20, लेखमनी सिन्हा स्नातक पत्रोपाधि सत्र 2019-20, निधि पाण्डे स्नातकोत्तर पत्रोपाधि सत्र 2019-20, विज्ञान संकाय से - लक्ष्मीकान्त स्नातकोत्तर प्राणीशास्त्र सत्र2017-19,प्रभा देवांगन स्नातकोत्तर प्राणीशास्त्र सत्र 2018-20, जागृति स्नातकोत्तर वनस्पतिशास्त्र सत्र 2018-20, ललिता स्नातकोत्तर रसायनशास्त्र सत्र 2018-20, रेखा स्नातकोत्तर भौतिकशास्त्र सत्र 2018-20, प्रतिमा स्नातक गणित सत्र 2017-20, प्रियंका स्नातक जैव प्रौद्योगिकी सत्र 2017-20, सुसंना कुजूर स्नातक फैशन डिजाइन सत्र 2017-20, मिर्जा राशिद स्नातक इंटीरियर डिजाइन सत्र 2017-20, वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय से- लक्ष्मी प्रजापति स्नातकोत्तर प्रबंधन सत्र 2017-19, संजय टंडन स्नातकोत्तर प्रबंधन सत्र 2017-20, वरूण साहू स्नातकोत्तर वाणिज्य सत्र 2018-20, आशुतोष कौशिक स्नातकोत्तर ई-प्र

