हैदराबाद के अनीब थापा रहे पहले स्थान पर
महिला वर्ग में उत्तरप्रदेश की रीनू रही अव्वल, तामसी सिंह ने प्राप्त किया दूसरा स्थान
सांसद दीपक बैज ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
सांसद बैज और मुख्य अतिथियों ने सभी विजयी धावकों को पुरस्कृत किया और अपनी शुभकामनाएं दी। पहले स्थान प्राप्त विजेताओं को मैडल और 1 लाख 61 हजार रूपए की नकद राशि से पुरस्कृत किया गया। द्वितीय स्थान पर रहे धावक को 61 हजार रूपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 31 हजार रूपए की नकद राशि और मैडल से पुरस्कृत किया गया। मैराथन दौड में 10 स्थान प्राप्त करने वालों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही नारायणपुर जिले और ओरछा विकासखंड के 10 पुरूष वर्ग और 10 महिला वर्ग को भी मैडल और 5-5 हजार रूपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
मैराथन दौड़ शुरू होने के पूर्व हजारों धावकों को वार्मअप कराने हेतु
जुम्बा डॉस कराया गया, जिसका धावकों ने खूब आनंद लिया। मैराथन दौड़ ओरछा
विकासखंड के ग्राम बासिंग में संपन्न हुई जहां विजयी प्रतिभागियों को
पुरस्कार वितरण किया गया। पुरूष वर्ग में हैदराबाद के अनीब थापा मगर ने 55
मिनट 19 सेकंड में 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं महाराष्ट्र के धावक अंगारिया विक्रम सिंह भरत ने 55 मिनट 59
सेकण्ड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं महाराष्ट्र के ही
दीपक बापू 56 मिनट 39 सेकण्ड में दौड़ पूरी कर तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन वर्ष 2020 में तीसरा स्थान
प्राप्त करने वाली उत्तर प्रदेश की धाविका कुमारी रीनू ने इस मैराथन में 1
घंटा 7 मिनट 16 सेकेन्ड में दौड़ पूरी कर पहले स्थान प्राप्त किया। वहीं
दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के ही धाविका कुमारी तामसी सिंह ने 1 घंटा 7
मिनट 58 सेकण्ड में दौड़ पूरी कर द्वितीय स्थान पर रही। तीसरा स्थान
महाराष्ट्र की कुमारी ज्योति जे चौहान ने प्रापत किया। इन्होंने दौड़ 1 घंटा
8 मिनट 42 सेकण्ड में पूरी की।


