सभी स्कूल प्रबंधक अपने स्कूलों में अनिवार्य रूप से कोविड-19 नियमों का पालन करें-कलेक्टर


 बलौदाबाजार संवाददाता लिलेश्वर प्रसाद निषाद की रिपोर्ट

बलौदाबाजार, 19 फरवरी 2021/राज्य सरकार के निर्देश पर 15 फरवरी से स्कूलों का परिचालन प्रारंभ कर दिया गया है। इसके परिपालन में जिले के सभी 9 से 12वीं तक की स्कूलों को प्रारंभ किया गया है। हाल के दिनों में इन स्कूलों में कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करतें नही देखा गया है। जिससे स्कूलों में आने वाले छात्र छात्राओं में कोविड 19 के संक्रमण का अंदेशा हो सकता है। जिससे छात्राओं के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है जिसके प्रति कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आज जिला शिक्षा अधिकारी सहित सभी स्कूलों के प्रबंधकों को कोविड 19 नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करनें का निर्देश दिया गया है। इसके
 तहत सभी छात्रों को अनिवार्य रूप से मास्क,सेनेटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करनें का आदेश दिया गया है। साथ ही जिन छात्राओं में सर्दी खांसी एवं बुखार होने पर उन्हें परिसर में प्रवेश ना देवे एवं उन्हें कोविड टेस्टिंग करवाने के लिए प्रेरित करें। वह अपने टेस्टिंग नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर करा सकतें हैं।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !