जिले की 3 लाख टन अतिशेष धान की होगी नीलामी मिलर्स एवं व्यापारियों को जानकारी देने 24 को बैठक

 छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
बलौदा बाजार संवादाता लिलेश्वर प्रसाद निषाद की रिपोर्ट
बलौदाबाजार :- 22 फरवरी/ धान खरीदी वर्ष 2020-21 में जिले की 3 लाख 8,539 मीटरिक टन अतिशेष धान को नीलामी के जरिये विक्रय किया जाएगा। नीलामी के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु जिला पंचायत बलौदाबाजार के सभाकक्ष में 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे से बैठक आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन करेंगे। बैठक में जिले के सभी राईस मिलर्स, समस्त पोहा मिलर्स एवं धान एवं चावल के कारोबार से जुड़े तमाम व्यापारी शामिल होंगे। बैठक में नीलामी की प्रक्रिया, नियम एवं शर्तं आदि की विस्तृत जानकारी दी जायेगी। खाद्य विभाग द्वारा इन सभी कारोबारियों को बैठक में शामिल होने की सूचना जारी की गई है। यदि किसी को सूचना न मिल पाये तो प्रकाशित खबर से मिले जानकारी के आधार पर बैठक में शामिल हो सकते हैं। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में इस साल किसानों से समर्थन मूल्य पर 6.69 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। इसमें से 3 लाख 8 हजार 539 मीटरिक टन धान की नीलामी करने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। ये धान समितियों एवं उपार्जन केन्द्रों पर सुरक्षित रखी गई हैं। उन्होंने बताया कि अतिशेष धान की ई-नीलामी  मेसर्स एनसीडीई एक्सई मार्केट्स लिमिटेड को आॅनलाईन ई-आक्शन प्लेटफार्म के लिए चयनित किया गया है। अर्हता, नियम एवं शर्तें खाद्य विभाग की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाॅट खाद्य डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी, मार्कफेड की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू सीजीमार्कफेड डाॅट इन एवं डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाॅट एनईएमएल डाॅट इन पर भी विस्तृत रूप से उपलब्ध है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !