छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
जिला संवाददाता लिलेश्वर प्रसाद निषाद की रिपोर्ट
भटगांव: थाना प्रभारी भटगांव एच आर रात्रे के मार्गदर्शन मे आज पुलिस स्टाफ द्वारा सलौनिकला सबरिया डेरा में रेड कार्यवाही की गई। जहां पुलिस को आते देख सभी सबरिया पुरूष भाग निकले। वही डेरा के घरों में तलाशी ली गई। जहां किसी प्रकार की अवैध शराब बरामद नही हुआ।
वही महानदी में सर्च करने पर लावारिस हालत मे विभिन्न स्थान पर करीब 100 बोरी मे भरा हुआ 4 क्विंटल महुआ पास और 05 बर्तन को नष्ट किया गया।

