कलश यात्रा के साथ सांई पालकी यात्रा में गुंजा साईं का जयकारा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन की रही गरिमामय उपस्थिति

*छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट *
दीपका ओम साईं सेवा समिति दीपका बस्ती के तत्वधान में साईं बाबा जी की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी यात्रा में आकर्षक कलश यात्रा साईं रथ व बाबा की झांकी बाजे गाजे के साथ हजारों भक्तों की भीड़ देखने को मिली यात्रा साईं मंदिर दीपका बस्ती से प्रारंभ होकर सुभाष नगर, मां समलाई मंदिर से बजरंग चौक, पाली रोड होते हुए कटघोरा रोड से पुनः साईं मंदिर बस्ती पहुंचने पर सांई बाबा की आरती एवं पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन में पूर्व संसदीय सचिव कटघोरा के पूर्व विधायक लखन लाल देवांगन थे विशिष्ट अतिथि नगर पालिका दीपका के अध्यक्ष संतोषी दीवान पार्षद रोहित जायसवाल दीपका नगर पालिका पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक जायसवाल पूर्व एल्डरमैन वीणा जायसवाल बाबूलाल सोनी जगत राम साहू प्रदेश मंत्री राजेश यादव पार्षद दीपक गिलहरे सुशील गुप्ता विकास सोनी राजू प्रजापति थे मंचस्थ सभी का स्वागत किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल रामेश्वर जायसवाल रविंद्र सिंह संजय जायसवाल कमलेश जायसवाल कृष्णा यादव गजेंद्र जायसवाल विक्की राय अनिल सोनी राम लखन केवट राधेश्याम कंवर ननकी यादव दुर्गेश केवट राजकुमार जायसवाल आयुष जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया!!

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !