मैंनपुर, अमलीपदर
मकरध्वज प्रधान
मैंनपुर -देवभोग के ग्राम पंचायत कदलीमुड़ा के किसान गुनधर राम के खलियान में शुक्रवार की देर रात आग लग गई, आग लगने से किसान को भारी मात्रा नुकसान हुआ है,किसान के खलियान में रखे राशन, कपड़े, व अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया,रात को अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गया,जहां किसान द्वारा पालित भेड़,बकरी, व मवेशियों को बचा लिया गया,किसान प्रतिदिन अपने खेत में ही रहता है, परन्तु आग कैसे लगी ये अस्पस्ट है।नुकसान की भरपाई के लिए किसान गुणधर् राम लिखित रूप में ग्राम पंचायत कदलीमुड़ा को आवेदन पेश किया गया है, गरीब परिवार के साथ किसान की भरपाई पंचायत किस प्रकार करेगी ये देखने योग्य होगा


