देवभोग सेन्दमुड़ा तेलनदी में पुल निर्माण कार्य से आसपास के ग्रामीणों में खुशी का लहर , मुख्यमंत्री को आभार जताया

 

 छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
मैंनपुर,अमलीपदर
मकरध्वज प्रधान

 मैंनपुर-देवभोग ब्लाक के 36 गॉव को जोड़ने वाली तेल नदी के कुम्हड़ी घाट पर पुल बनने पर राहत की सांस जरूर ली ,लेकिन विश्व प्रसिद्ध हीरा खदान सेन्दमुड़ा घाट पर भी पुल अति आवश्यक थी,जिसे लेकर यहाँ के ग्रामीण कई बार शासन को अवगत कराया था, लेकिन अधूरी रह गई थी, इस बार राज्य में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार से अधूरी सपना पूरा होता दिख रहा है।जहां तेल नदी की तेज बहाव व जल स्तर बारिस में बढ़ जाने से अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता था।मुख्यालय की दूरी महज 7किलोमीटर है लेकिन ग्रामीण बरसात के दिनों नदी का जल स्तर ऊफान में होने से दबनई, कुम्हड़ी घाट होते हुए 18 किलोमीटर दूर तय कर ब्लाक मुख्यालय पहुँचते थे,पुल की मांग को लेकर सेन्दमुड़ा, सुपेबेड़ा, परेवपाली,खोखसरा,मोटरापारा,सागौनभाड़ी के ग्रामीण पुल मांग को लेकर लोकसभा चुनाव का बाहिष्कार भी किया था,जिसे वर्तमान सरकार ध्यान रखते हुए पुल निर्माण कार्य हेतु बजट प्रदान किया,तेल नदी में पुल निर्माण से राहत की साँस ली, व प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !