संवाददाता नेहरू साहू कि रिपोर्ट
संगठन की ओर से की 50 हजार की मददकिसान विरोधी तीन काले कृषि कानून की वापसी की मांग को लेकर केंद्र सरकार की हठधर्मिता, लगभग 200 किसानो की शहादत, इस आन्दोलन कें खिलाफ सरकार के तमाम दुष्प्रचार और इस आन्दोलन को कुचलने तमाम घृणित कुचक्रों, दिल्ली की सीमा पर कांटे के तारों, कंक्रीट की दीवारों जैसे अवरोधक, आंदोलनकारियों को पानी, बिजली की आपूर्ति तक के अवरोध के बावजूद पूरी एकता के साथ आंदोलन पर डटे किसानों के साथ संपूर्ण एकजुटता व्यक्त करते हुए सी जेड आई ई ए के महासचिव कामरेड धर्मराज महापात्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली पहुचकर उनका समर्थन किया । इस प्रतिनिधि मंडल में संगठन के सहसचिव कामरेड वी एस बघेल, एन जेड आई ई ए के संगठन सचिव भानु प्रताप सिंह भी शामिल थे । इसके बाद संगठन की ओर से 50,000 रुपए की सहयोग राशि अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव कामरेड हन्नान मोल्ला को सौंपा गया । इस दौरान किसान सभा के सहसचिव काम वीजू कृष्णन, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के महासचिव डाक्टर विक्रम सिंह, किसान सभा के पंजाब राज्य महासचिव मेजर सिंह भी मौजूद थे । किसान सभा के नेताओं ने इस सहयोग के लिए संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वर्तमान सरकार की मजदूर, किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूर - किसानों के साझे संघर्ष की आगामी दिनों में और मजबूती का विश्वास जताया ।
किसान आंदोलन के साथ एकजुटता के लिए पहुंचे दिल्ली धर्मराज महापात्र
फ़रवरी 14, 2021
Tags

