पिथौरा स्थानीय विश्राम गृह में आज छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट ( पत्रकार संघ ) की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई


 पत्रकार संघ की बैठक सम्पन्न,,संभाग, जिला ,ब्लाँक पदाधिकारियों, की हुई नियुक्ति,,, छत्तीसगढ़ जनलिर्ट पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष अमित गौतम हुए बैठक मे शामिल,,

पिथौरा स्थानीय विश्राम गृह में आज छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट  ( पत्रकार संघ ) की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई । बैठक का शुभारंभ माँ सरस्वती के तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से किया गया । बैठक की मुख्य आतिथ्य अमित गौतम व अध्यक्षता  सेवक दास दीवान प्रदेश महासचिव ने किया ।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जाकिर कुरैशी ,मेघनाथ जोशी , राजेश वैष्णव , मुन्नीलाल अग्रवाल , तिलका साहू ,  सुनील यादव , आकाश अग्रवाल , उपस्थित थे । इस अवसर पर अमित गौतम ने बैठक को सम्बोन्धित करते कहा कि संघ का प्रमुख उद्देश्य पत्रकारों की हित में लड़ाई लड़ना है आज पत्रकार जो पल पल खतरों से खेल कर सामाजिक राजनीतिक गतिविधियों को समाज के सामने लाता है उसे कई प्रकार के समस्याओं से जूझना पड़ता है । ऐसे  पत्रकारों की हित की लड़ाई के लिये ये संघ का निर्माण किया गया है । 

बैठक को राजेश वैष्णव , आकाश अग्रवाल ,  तिलका साहू , आदि ने भी संबोधित किया । बैठक के दौरान ब्लाक अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों सदस्यों की नियुक्ति की गई । जिसके अंतर्गत  ब्लॉक अध्यक्ष बलराज नायडू ब्लॉक(पिथौरा)  उपाध्यक्ष रमेश सिन्हा(पिथौरा) ब्लाक महासचिव लोकनाथ खूटे ब्लॉक कोषाध्यक्ष लोचन चौहान संभाग उपाध्यक्ष जाकिर कुरेशी जिला सचिव ललित मुखर्जी जिला उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल जिला संगठन सचिव संतोष गुप्ता संरक्षक रमेश श्रीवास्तव  जिला मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित जिला कार्यकारिणी सदस्य ताराचंद पटेल मुन्नी लाल अग्रवाल प्रदेश सचिव राजेश साहू सदस्य चंद्रशेखर प्रभाकर सदस्य संतराम कुर्रे ब्लॉक सह सचिव हरीश यादव सदस्य चुने गये । 

बैठक मे पत्रकार साथी तिलका साहू के 11 वर्षीय पुत्र प्रणय साहू के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । कार्यक्रम का संचालन संतोष गुप्ता व आभार ताराचंद पटेल ने किया ।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !