राज्य स्तरीय ए ई एफ आई समिति द्वारा सहायक सब इंस्पेक्टर की मृत्यु की विस्तृत जांच की जा रही

 संवाददाता नेहरू साहू कि रिपोर्ट

 रायपुर 15ं फरवरी 21/राज्य टीकाकरण अधिकारी डाॅ अमर सिंह ठाकुर ने आज यहां बताया कि रायपुर में 14 फरवरी को सहायक सब इंस्पेक्टर,उम्र 34 वर्ष की मृत्यु हुई ,उनका पोस्टमार्टम किया गया और अंतिम रिपोर्ट अभी आना बाकी है। उन्होने कहा कि प्रथम दृष्टया इसका संभावित कारण हृदयाघात लग रहा है किंतु रिपोर्ट आने एवं राज्य स्तरीय ए ई एफ आई समिति द्वारा रिपोर्ट का विस्तृत विश्लेषण करने के बाद, मृत्यु का वास्तविक कारण ज्ञात हो सकेगा। सहायक सब इंस्पेक्टर कोे 12 फरवरी को रायपुर में कोविड वैक्सीन लगाई गई थी। उन्हे 14 फरवरी को रात में सीने में अचानक दर्द होने के कारण एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां के डाक्टरों ने प्राथमिक जांच करके बताया कि अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही उनकी मृत्यु हो गई थी। उनका आज 15 फरवरी को मेकाहारा रायपुर में पोस्ट मार्टम किया गया।
    राज्य स्तरीय ए ई एफ आई समिति के अध्यक्ष एवं पं जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के कम्यूनिटी मेडीसीन विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ निर्मल वर्मा ने बताया कि उक्त प्रकरण, समिति के संज्ञान में आया और समिति द्वारा बैठक में चर्चा के बाद, भारत शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर से, निर्धारित प्रारूप में जानकारी मंागी गई है। इस रिपोर्ट का विस्तृत विश्लेषण करने के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण ज्ञात हो सकेगा। उन्होने कहा कि सामान्यतः पोस्टमार्टम एक व्यक्ति द्वारा किया जाता है,लेकिन इस प्रकरण में एक टीम ने पोस्टमार्टम किया।
    राज्य स्तरीय समिति में अनेक विशेषज्ञ चिकित्सक, आई एम ए के प्रतिनिधि एवं यूनीसेफ के प्रतिनिधि सदस्य हंै। यह समिति सभी प्रकार के टीकाकरण के बाद कोई एडवर्स इवेंट होने के सभी प्रकरणों की जांच करती हैं।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !