छत्तीसगढ़ सेव न्यूज जितेंद्र कुमार सिन्हा
फिंगेश्वर, गरियाबंद
फिंगेश्वर–फिंगेश्वर जनपद पंचायत कार्यलय परिसर में आज ब्लाक भार के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका ने जम कर नारे बाजी करते 6 सूत्रीय मांगों को लेकर एक शासन से मांग करते हुए एक दिवसीय धरना प्रदशर्न किया गया साथ ही परियोजना अधिकारी के नाम पर तहसीलदार कार्यालय में ज्ञापन शौपा गया
जिले के सभी ब्लाक मुख्यालय में 9 फरवरी को छेत्रीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने के बाद मांगे पूरी नही होने की स्थिति में 5 मार्च को प्रांतीय मुख्यालय रायपुर में विशाल धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम से ज्ञापन शौपा जावेगा।जनपद पंचायत परिसर में आज ब्लाक के सभी आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने प्रदेश सरकार के दो साल का कार्यकाल बित जाने के बाद भी जन घोषणा में किये गए वादे पूरा नही किया गया
परिसर में जमकर आक्रोश प्रगट करते हुवे कार्यकर्ताओ कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लाये गए सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को शहर से लेकर गांव तक तक पहुचने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।चाहे कोई भी विभाग का काम हो आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं के द्वारा की जाती है।बावजूद कम मानदेय व शासकीय कर्मचारी के समकक्ष नही होने से कार्यकर्ता आर्थिक रूप से मुसीबतों का सामना करते करते हैं और अपने कामों का निर्वाहन करते है
अपने जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते है
एक दिवशीय धरना प्रदर्सन में आंदोलन में सभा के बाद के कार्यकर्ताओं ने नगर के मार्ग में नारेबाजी करते हुवे रैली निकाली व तहसीलदार को अपने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन शौपा गया
ज्ञापन देने वाले में प्रमुख रूप से दुलारी साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ अध्यक्ष, शिला तारक उपाध्यक्ष, मंजुला तिवारी सचिव,केशर साहू कोषाध्यक्ष, पुष्पा साहू,चित्ररेखा साहू,नीता सिन्हा, टामिन साहू,शुशीला टंडन,इशू तारक,खेमिन तोडरे, योगेसवारी साहू,सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
अपनी मांगों के लेकर जनपद परिसर में प्रदर्शन छोटे बच्चो को लेकर पहुँची कार्यकर्ता
फ़रवरी 16, 2021
Tags



