भक्त राजिम माता जयंती में सम्मिलित हुए - रोहित साहू


फिंगेश्वर विकाश खण्ड के ग्राम परसदा के पावन धरा ग्राम में हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी भक्त राजिम माता जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि रोहित साहू एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भुनेश्वर साहू अध्यक्ष जिला साहू समजा गरियाबंद ने किया। ग्रामीण साहू समाज ने अतिथियों का शाल श्रीफल एवम् फूल माला से  स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत गरियाबंद क्षेत्र क्रम 2 के जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि व्यक्ति की पहचान उनके समाज से होती हैं जिस समाज में हम पैदा हुए हैं सब कुछ उसी समाज की देन हैं।अपनी समाज की इष्ट देवी देवताओं को पूजा हमें प्रत्येक दिन सुध मन से करना चाहिए जिससे हमारे परिवार समाज की उन्नति हो गी। साहू समाज के लोगो से निवेदन किया कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति अपने आने वाली पीढ़ी को समाज के इष्ट देवी देवताओं के  बारे में आपने बच्चो को जानकारी देवे। प्रत्येक घर में भक्त माता राजिम एवं भक्त माता कर्मा की फोटो लगा कर निस दिन पूजा अर्चना करना चाहिए। जिससे समाज में एक अलग संदेश जाएगा। और समाज में  खुशहाली सुख समृद्धि शांति एवं सामाजिक समरसता का वातावरण निर्मित होगा। अध्यक्षता कर रहे भुनेश्वर साहू ने कहा कि अपने अपने बच्चों के जन्म दिन के औसत पर पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने के दृष्टिकोण से समाज के प्रत्येक वर्ग को सामने आकर अपनी सक्रियता दिखाना चाहिए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ईश्वरी साहू संयुक्त सचिव प्रदेश साहू संघ, सोहनलाल साहू,खोमन साहू संयुक्त सचिव जिला साहू संघ, गोपेश्वरी साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ, राम जी साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र बेलर साहू समाज,सालिक राम साहू संरक्षक,नरेश साहू कर्मचारी प्रकोष्ठ , किशोर साहू संयोजक राजिम भक्तिन मंदिर समिति, ऊषा साहू उपाध्यक्ष, नेमीचंद देवांगन जनपद सदस्य, कांति निषाद सरपंच, कुलेश्वर साहू,बालिकराम साहू,डेमन साहू, रामप्रसाद साहू,जनक सेन, बिष्णु राम साहू, युवराज साहू, भुनेश्वर साहू, ठाकुर प्रसाद साहू, खुमान सिंह,नारद राम, सुरेश कुमार, बिहारी साहू, पंच राम,लेखु राम,तातु राम,खेवा राम, सोमनाथ एवं  ग्रामीण साहू समाज के अध्यक्ष व सभी पदाधिकरि गन एवम् ग्रामीण जन पड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !