बाल बाल बचे जनपद उपाध्यक्ष महोदय जी

 गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट

गरियाबंद/छुरा---लोकप्रिय जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री गौरव मिश्रा जी अपने निज निवास रजनकटा से 8 फरवरी की सुबह अपने निर्वाचन क्षेत्र कुटेना में हो रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे ! पांडुका से कुछ पहले निर्माणाधीन सड़क पर उनकी कार का अगला टायर अचानक फट गया श्री मिश्रा जी ने कार को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की पर कार  अनियंत्रित होकर पलट गई ! कार वे स्वयं चला रहे थे ! आप सब की दुआओं व माँ जतमई , घटारानी देवी और राजीवलोचन भगवान के आशीर्वाद से उपाध्यक्ष महोदय बिलकुल स्वस्थ और सकुशल हैं !
दुर्घटना होने के तुरंत बाद उनके मित्र गण व शुभचिंतक घटनास्थल पर पहुँच गए थे ! कार को कम्पनी मरम्मत के लिए भेज दिया गया है व उपाध्यक्ष जी सकुशल अपने रायपुर के निवास पर हैं ! वे जल्द ही अपने क्षेत्र की जनता के बीच आएंगे ! आप सब ने लगातार उनका कुशलक्षेम पूछा इसके लिए हम सब आप लोगों के शुक्रगुजार हैं !

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !