आदिवासी समाज का रायपुर में विशाल सम्मेलन, देवभोग क्षेत्र से पहुँचे सैकड़ो आदिवासि नवा रायपुर





📡  संवाददाता मकरध्वज प्रधान की रिपोर्ट
मो 8817826305

देवभोग : आज 21 फरवरी 2021 को सर्व आदिवासी समाज की विशेष सम्मेलन कार्यक्रम पर सम्मिलित होने देवभोग क्षेत्र के समाज प्रमुख व सदस्यों द्वारा रायपुर रवाना का कार्यक्रम हुआ बताते चले कि क्षेत्र में पहली बार सैकड़ो की तादात में आदिवासी समाज के लोग रायपुर पहुंच रहे है

सर्वप्रथम श्री चतुर्भुज बड़ादेव जी के मंदिर के समाज के सदस्यों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर गांव के देवी देवताओं द्वारा आशीर्वाद लेकर रायपुर रवानगी आज हो रही है इस बीच हमे ध्रुव गोंड़ समाज के प्रधान सचिव  लंबुधर ध्रुव जी  ने जानकारी देते हुए बताया कि आज नवा रायपुर में आदिवासी विशेष सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजन है जिस पर प्रदेश भर के सभी आदिवासी समाज के सगा बंधु उपस्थित रहेंगे और आदिवासियों के हितों के मद्देनजर दिशा निर्देश समाज के विकास व विस्तार पर विचार किया जाएगा कार्यक्रम सार्वजनिक व सामाजिक है इसलिए लाखों की तादात में आदिवासी समाज की उपस्थिति नवा रायपुर में होने की संभावनाएं बताई जा रही है देवभोग मैनपुर ध्रुवागुड़ी अमलिपदर भैसमुड़ी मुड़ागांव डूमरपीटा चिचिया के साथ-साथ गरियाबंद जिले के कई अन्य क्षेत्रों में लोग आज सर्व आदिवासी सम्मेलन कार्यक्रम नया रायपुर स्थित स्थल पर पहुंचने काफी उत्साहित है

जय सेवा जय बड़ादेव के नारे लगाकर रायपुर के लिए बस को रवाना किया गया

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !