*छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट *
कोरबा जिले के पाली विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत उतरदा के लीलागर नदी तट पर विराजमान मा शक्ति दाई के प्रांगण में सात दिवसीय मेले का आयोजन का आयोजन बोल बम कावरिया संघ एवं ग्रामवासी के सहयोग से आयोजन किया गया था जो मंगलवार 23,2,21 को शक्ति खर्रा मेले का पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामनाओं के साथ समापन किया गया, इस मेले में जाजगीर चापा जिले के कटरा, बुडगहन सहित हरदीबाजार बोईदा, सिरली, नेवसा, चोढा सहित मेला प्रेमियो ने अपने परिवार सहित मेले का भरपूर आनंद उठाया, मेले में बच्चों के लिए झूला,मिठाई दुकान, कपड़ा दुकान, सब्जी दुकान, सोनार दुकान सहित महिलाओं के लिए श्रृंगार सदन के साथ सभी दुकानें इस मेले में देखने को मिला , मेले को सफल बनाने में बोल बम कावरिया संघ एवं ग्रामवासी उतरदा का विषेश भूमिका रही जो हमने भी मेले का आनंद उठाया ।

